फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बागपत में देर रात पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

Sun, 28 Jul 2019 02:19 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 28 Jul 2019 02:19 AM IST
Gangester shoot died in Police encounter, Meerut, UP
मुठभेड़ में ढेर बदमाश - फोटो : Amar Ujala

बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी गांव के जंगल में पचास हजार के इनामी बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के सिर में गोली लग गई। पुलिस उसे लेकर बड़ौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

Gangester shoot died in Police encounter, Meerut, UP
इनामी बदमाश ढेर - फोटो : Amar Ujala

शनिवार रात करीब साढे़ 12 बजे दोघट पुलिस गश्त पर निकली हुई थी। टीकरी के पास जंगल में बैठे चार युवकों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। 

Gangester shoot died in Police encounter, Meerut, UP
इनामी बदमाश ढेर - फोटो : Amar Ujala

एसओ दोघट अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस घायल को लेकर बड़ौत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Gangester shoot died in Police encounter, Meerut, UP
इनामी बदमाश ढेर - फोटो : Amar Ujala

अधिकारी ने बताया कि मृतक बदमाश की शिनाख्त सनी पिलाना के तौर पर की गई है। सनी शामली जिले का पचास हजार रुपये का इनामी  बदमाश था। पुलिस उसके और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। 

Gangester shoot died in Police encounter, Meerut, UP
इनामी बदमाश ढेर - फोटो : Amar Ujala

बता दें कि सनी शार्प शूटर था। थाना शामली क्षेत्र में गत 25 मई को किसान सियानद निवासी बरला जट की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सुपारी देकर यह हत्या कराई गई थी और पुलिस जांच में इस घटना में सनी पिलाना का नाम सामने आया था। कोतवाली शामली ने उस पर इनाम घोषित किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed