{"_id":"5d3cb1808ebc3e6c97361ce4","slug":"gangester-shoot-died-in-police-incounter-meerut-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बागपत में देर रात पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में देर रात पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:19 AM IST
1 of 5
मुठभेड़ में ढेर बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी गांव के जंगल में पचास हजार के इनामी बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के सिर में गोली लग गई। पुलिस उसे लेकर बड़ौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
2 of 5
इनामी बदमाश ढेर
- फोटो : Amar Ujala
शनिवार रात करीब साढे़ 12 बजे दोघट पुलिस गश्त पर निकली हुई थी। टीकरी के पास जंगल में बैठे चार युवकों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी मुहतोड़ जवाब दिया।
3 of 5
इनामी बदमाश ढेर
- फोटो : Amar Ujala
एसओ दोघट अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस घायल को लेकर बड़ौत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
4 of 5
इनामी बदमाश ढेर
- फोटो : Amar Ujala
अधिकारी ने बताया कि मृतक बदमाश की शिनाख्त सनी पिलाना के तौर पर की गई है। सनी शामली जिले का पचास हजार रुपये का इनामी बदमाश था। पुलिस उसके और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
5 of 5
इनामी बदमाश ढेर
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि सनी शार्प शूटर था। थाना शामली क्षेत्र में गत 25 मई को किसान सियानद निवासी बरला जट की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सुपारी देकर यह हत्या कराई गई थी और पुलिस जांच में इस घटना में सनी पिलाना का नाम सामने आया था। कोतवाली शामली ने उस पर इनाम घोषित किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।