फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga Expressway: Rs 15.27 crore sent to twenty three farmers

गंगा एक्सप्रेसवे : 23 किसानों के खातों में भेजे 15.27 करोड़ रुपये, 97 वर्ष के सुल्लड़ ने भी कराया बैनामा

Mon, 07 Jun 2021 08:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Jun 2021 08:39 PM IST
सार

खास बात यह भी रही कि 97 वर्ष के बुजुर्ग सुल्लड़ के हस्ताक्षर कराकर गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन का बैनामा करवाया गया।

विज्ञापन
Ganga Expressway: Rs 15.27 crore sent to twenty three farmers
गंगा एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित रुट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गंगा एक्सप्रसेवे के लिए अब बैनामों के साथ मुआवजे की प्रक्रिया भी रोजाना की जा रही है। लगातार दूसरे दिन 23 किसानों के खातों में 15.27 करोड़ रुपये का मुआवजा भेजा गया। इस एक्सप्रेसवे में हापड़ रोड के नौ प्रभावित गांव हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे बनने से आम लोगों को सहूलियत होगी तो उद्यमियों और व्यापारियों को उद्योग एवं कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज तक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को गांव साफियाबाद लौटी के छह किसानों को एक करोड़ 78 लाख 97 हजार 600 रुपये, गांव बिजौली के 14 किसानों को  9 करोड़ 48 लाख 81 हजार 162 रुपये, गांव अतराड़ा के एक किसान को दो करोड़ 87 लाख 6 हजार 291 रुपये और गांव अटौला के दो किसानों को एक करोड़ 13 लाख 3 हजार 820 रुपये रुपये खातों में भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
97 वर्ष के सुल्लड़ ने भी कराया बैनामा
खास बात यह भी रही कि 97 वर्ष के बुजुर्ग सुल्लड़ को भी गांव से कलक्ट्रेट स्थित निबंधन कार्यालय लाया गया। इसके बाद उनके हस्ताक्षर कराकर गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन का बैनामा करवाया गया। तहसीलदार न्यायिक रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में बैनामों की प्रकिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed