{"_id":"5a3125274f1c1b3c3d8bd51e","slug":"gang-rape-by-giving-intoxicants-to-cold-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 13 Dec 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता के साथ गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में दो युवकों ने एक विवाहिता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उससे गैंगरेप किया। बाद में उसको बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। छपार पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार
विज्ञापन
दो दिन पूर्व क्षेत्र के गांव बरला में बरला-बसेड़ा मार्ग पर एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उठाकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। महिला तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव की थी। होश में आने पर उसने पुलिस को बताया कि वह किसी कार्य से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर गई थी। आरोप है कि वहां पर तितावी निवासी संजय व उसका एक साथी भी आ गए। आरोप है कि संजय ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। दोनों ने उसे बाइक पर बैठाकर किसी गुप्त स्थान पर ले गए और उसके साथ रेप किया। बाद में उसे अचेत अवस्था में बरला मार्ग पर डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
उधर, थानाध्यक्ष आदेश त्यागी का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बयान के लिए न्यायालय भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। उधर, छपार पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। छपार थाना क्षेत्र के गांव बढेडी निवासी उमेश पुत्र सुरजन के काफी समय से किसी मामले में न्यायालय से फरार चल रहा था। जिससे उसके वारंट हो गए। मंगलवार को पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/