फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   From Karnaval, farmers traveled to Ghazipur border

करनावल से किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर के लिए किया कूच

Sat, 30 Jan 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
From Karnaval, farmers traveled to Ghazipur border
करनावल से किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर के लिए किया कूच
विज्ञापन

सरूरपुर। क्षेत्र के कस्बा करनावल में 40 दिन से चल रहे धरने को पुलिस-प्रशासन ने दबाव बनाकर समाप्त करा दिया था। वहीं, बृृहस्पतिवार की रात भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान से किसानों में एक बार फिर जोश भर गया। जिसके चलते उन्होंने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर और गाजीपुर बार्डर के लिए कूच कर दिया। किसानों ने प्रशासन का दबाव न मानते हुए धरने में शामिल होने का निर्णय किया है।
कस्बा करनावल में अनिश्चतकालीन धरना खत्म होने के बाद एक बार फिर एकजुटता का सिलसिला शुरू हो गया है। जिस पर किसान जत्थे के साथ गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। उन्हें गांव के बुजुर्ग किसानों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे जोश और जज्बे के साथ राकेश टिकैत को समर्थन देने के लिए कस्बा करनावल के सभासद रूपेश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसानों के जत्थे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। इन किसानों में ज्यादातर युवा हैं।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय किसान यूनियन के सरधना तहसील अध्यक्ष अशफाक प्रधान और राजकुमार करनावल भी जत्था लेकर राकेश टिकैत को समर्थन देने के लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पूठखास गंगनहर के रास्ते भी किसान दिनभर गाजीपुर बार्डर के लिए कूच करते रहे। इस बार आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों ने सरकार से आरपार की लड़ाई का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed