फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   friend engage for eating samosa, self stolen mpbile, record in cctv

दोस्त को समोसा खाने में लगाया, खुद ने चुराया मोबाइल, सीसीटीवी में कैद

Mon, 17 Feb 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
friend engage for eating samosa,  self stolen mpbile, record in cctv
बहसूमा(मेरठ)। कस्बा स्थित हलवाई की दुकान से दो युवकों ने समोसा खाने के दौरान मेज पर रखा मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी के बाद एक युवक पैदल फरार हो गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने समोसे खा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मेरठ तहसील में तैनात कर्मचारी राजेंद्र बिस्ट के पुत्र अजय बिस्ट ने बताया कि वह रविवार को हलवाई की दुकान पर चाय पीकर भुगतान करने लगा। उसका मोबाइल मेज पर रखा हुआ था। तभी दो युवक दुकान में घुसे, उनमें एक युवक समोसा खाने लगा तथा दूसरे ने मेज पर रखा अजय का मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल चोरी कर युवक पैदल ही फरार हो गया। जबकि दूसरा समोसे खाने में लगा रहा। मेज पर मोबाइल नहीं मिलने पर अजय ने पुलिस को जानकारी दी। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो दोनों युवकों की पहचान हुई। पुलिस ने दुकान पर मौजूद युवक के साथी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। हिरासत में लिए युवक के मुताबिक वह मोबाइल चोरी करने वाले युवक को नहीं जानता है। पुलिस की माने तो सीसीटीवी फुटेज में दोनो की इशारों में बात होती हुई स्पष्ट दिख रहीं है। हालांकि देररात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed