फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   four youths of myanmar arrested in shamli

शामली में म्यांमार के चार युवक गिरफ़तार, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

Mon, 29 Jul 2019 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
four youths of myanmar arrested in shamli
demo pic - फोटो : social media

कस्बा जलालाबाद में मदरसे के निकट मकान में अवैध रूप से रहे म्यांमार के 4 युवकों को गिरफ़तार कर लिया है। पुलिस ने कुल 6 लोगों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए युवक यहां एक साल से अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस, खुफिया विभाग और एटीएस की टीमें  पकडे गए युवकों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन



थानाभवन के थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि शामली के जलालाबाद से म्यांमार के अब्दुल मजीद निवासी ग्राम ओनेगान थाना क्याकता जिला क्याकता रखैन-अराकान,  नौमान अली, रिजवान खान, फुरकान हुसैन निवासी गांव पाडेबान थाना कोजेडान- यंगून को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


इस मामले में शरण देने व मदद करने वालों आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से तीन पासपोर्ट, तीन संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी पत्र, विदेशी मुद्रा (म्यांमार के 4 नोट), दो आधारकार्ड, दो बैंकपास बुक और एक एटीएम कार्ड आदि सामान बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रिजवान और फारमान को स्थानीय मदरसे से पकड़ा गया है जबकि नौमान और मजीद को मदरसे के पास ही खुसनुमा कालोनी से पकड़ा गया है।  इन लोगों की वीजा अवधि खत्म हो चुकी थी और जलालाबाद में अवैध रूप से नाम बदलकर रह रहे थे। इन्होंने यहां के दस्तावेज और आधारकार्ड आदि बना लिए थे। पुलिस इनकी मदद करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेगी।


एसपी अजय कुमार ने कहा कि  मुखबिर से म्यांमार के चार युवकों के जलालाबाद में अवैध रूप से रहने की सूचना मिली थी। इस आधार पर चार युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। जांच में पाया कि उनके दस्तावेजों की वैधता खत्म हो चुकी थी। अवैध रूप से रहने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed