फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four colonies connected with the city will get 24 hours electricity

शहर से जुड़ी चार कॉलोनियों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sun, 30 Oct 2022 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four colonies connected with the city will get 24 hours electricity
शहर से जुड़ी चार कॉलोनियों को मिलेगी 24 घंटे बिजली
विज्ञापन

- ईशापुरम, शिव वाटिका, सूर्य विहार और ऊंचा टीला कॉलोनी को मिल रही थी 18 घंटे बिजली
- 25 से 30 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ, पीवीवीएनएल की ओर से बनाया गया प्रस्ताव
ऋषिपाल सिंह
मेरठ। पीवीवीएनएल ने शहर से जुड़ी चार कॉलोनियों को शहरी क्षेत्र में शामिल कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें ईशापुरम, शिव वाटिका, सूर्य विहार और ऊंचा टीला कॉलोनी हैं। अभी तक ये कॉलोनियां अम्हैड़ा बिजली घर से जुड़ी हैं। इस कारण यहां 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। शहरी रोस्टर के हिसाब से बिजली मिलने पर 25 से 30 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।
अधिशासी अभियंता संदीप सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र को अम्हैड़ा के बजाए गंगानगर बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कालोनियों में 100-100 केवी के चार ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। नई विद्युत लाइन बिछाई जाएगी। इनका रोस्टर सिटी के हिसाब से शुरू होगा। शुक्रवार को इस संबंध में बजट संबंधी प्रस्ताव बनाकर प्रबंध निदेशक को दे दिया गया। जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड 20 के पार्षद विनय सोनकर ने बताया कि यह क्षेत्र अभी तक देहात में शामिल है। इस कारण देहात के रोस्टर से बिजली मिल रही थी। शहरी क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण अब बिजली विभाग की ओर से इसे शहर क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है। इससे हजारों लोग को लाभ मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन=========
अम्हैड़ा क्षेत्र से जुड़ी कई कॉलोनियों को शहर में शामिल करने का प्रस्ताव बनाया गया है। प्रस्ताव पास होते ही काम शुरू किया जाएगा। -राजेन्द्र बहादुर, अधीक्षण अभियंता, शहर
क्षेत्र का होगा विकास
शहरी रोस्टर के हिसाब से बिजली मिलने पर क्षेत्र का विकास होगा। लोगों को जेनरेटर या इनवर्टर पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। -कुलविंदर कुमार, ईशापुरम
कटौती से मिलेगी मुक्ति
क्षेत्रीय लोगों को बिजली कटौती की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही बिजली विभाग को क्षेत्र से अधिक राजस्व प्राप्त होगा। -विपिन शर्मा, शिव वाटिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed