रोहटा रोड क्षेत्र से स्टेशन तक बनेगा फुट ओवरब्रिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय ने रोहटा रोड क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान कर दिया है। सिटी स्टेशन पर बनने वाले एफओबी का बजट स्वीकृत कर इसे वर्ष 2016-17 की कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। एफओबी बनने के बाद क्षेत्र से आने वाले रेल यात्रियों को खतरा उठाकर पटरी पार नहीं करनी पड़ेगी।
सिटी स्टेशन के पश्चिम में रोहटा रोड इलाके में बड़ी आबादी है। यहां से हजारों लोग रोजाना ट्रेनों से सफर करते हैं। स्टेशन पर यहां के लिए कोई फुट ओवरब्रिज (एफओबी) नहीं होने से जनता जान खतरे में डालकर पटरियों को पार कर स्टेशन तक जाती है।
वर्तमान में रोहटा रोड फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद रेलवे फाटक बंद कर दीवार खड़ी कर देगा। इससे यहां के लोगों का स्टेशन पर पहुंचने का रास्ता बंद हो जाएगा।
समस्या को देखते हुए यहां के आरटीआई एक्टिविस्ट एवं समाजसेवी दुष्यंत रोहटा ने एफओबी की मांग उठाई थी। रेलवे ने रेलवे के एडीईएन से एफओबी का एस्टीमेट मांगा था। एडीईएन ने 13 मार्च को करीब 70 लाख रुपये का बजट बनाकर रेलवे को भेजा था।
रेलवे ने बजट पास कर इसे 2016-17 की कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। रेल बजट के बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। एडीईएन जेपी सिंह ने बताया कि टेंडर होने के बाद निर्माण शुरू होगा।
खतरा उठाकर करते हैं लाइन पार रोहटा रोड क्षेत्र में रहने वाले लोग स्टेशन तक पहुंचने के लिए शार्टकट का सहारा लेते हैं। लोग खतरा उठाकर रेलवे लाइनों को पार करते हुए स्टेशन पहुंचते हैं। पश्चिमी की ओर वाशिंग लाइन और यार्ड होने के चलते चोरी भी होती रहती है। इससे न केवल यात्रियों को असुविधा होती है बल्कि रेलवे को भी आए दिन नुकसान उठाना पड़ता है।