फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   flight plan from meerut will soon be implemented

जल्द लगेंगे मेरठ से उड़ान योजना को पंख

Mon, 09 Mar 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
flight plan from meerut will soon be implemented
मेरठ। डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए शासन ने धन जारी कर दिया है। ऐसे में यदि सब कुछ ठीक रहा तो छह माह के भीतर मेरठ से उड़ान शुरू हो जाएंगी। रविवार को उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक सुरेंद्र सिंह ने डीएम अनिल ढींगरा समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों से साथ हवाई पट्टी का निरीक्षण करने के साथ विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए धन स्वीकृत हो चुका है। हवाई पट्टी का शीघ्र विस्तारीकरण कर 72 सीटर विमानों की उड़ान शुरू कर दी जाएगी। निदेशक ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया और तहसील अधिकारियों से हवाई पट्टी विस्तारीकरण में कितनी जमीन ली जा चुकी और कितनी लेनी बाकी है। इस बाबत विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि होली के बाद तहसील के अफसरों और टाउन प्लानिंग की मीटिंग बुलाई जाएगी। इसमें पूर्व में तैनात रहे तहसीलकर्मियों को भी बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जो जमीन अधिगृहीत की गई उसका ब्योरा उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद उड्डयन विभाग के आर्किटेक्ट विनोद पूनियाल यहां का स्ट्रक्चर तैयार कर लेंगे, तब विस्तारीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। निदेशक ने हवाई पट्टी परिसर में बने हैंगर को खाली करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट एंकलेव के कुछ फ्लैट रखे जाएं खाली
निदेशक सुरेंद्र सिंह ने डीएम अनिल ढींगरा से कहा कि एमडीए द्वारा बनाए गए एयरपोर्ट एंकलेव के कुछ फ्लैटों की बिक्री न की जाए। ये फ्लैट एयरपोर्ट पर तैनात होने वाले अफसरों के लिए आरक्षित रखे जाएं। जिससे हवाई उड़ान के साथ यहां तैनात होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को आवास सुविधा मिल सके। इसके साथ ही डीएम से कहा कि जो जमीन अधिगृहीत की गई है उसका ब्योरा तैयार कर लें। इसके लिए कितनी जमीन अभी अधिग्रहण होनी है इसकी भी जानकारी दें। वहीं, हवाई पट्टी विस्तारीकरण में कुछ जमीन पराग डेयरी की भी आएगी। इस पर निदेशक ने कहा कि जमीन की पैमाइश कर प्लान तैयार किया जाए।
जूम एयरवेज पहले ही कर चुकी है करार
मेरठ से प्रयागराज और लखनऊ की उड़ान होनी हैं। इसके लिए क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत डाली गई बिड में जूम एयरवेज का करार हो चुका है। जूम एयरवेज की टीम ने यहां से 50 सीटर विमान संचालित करने की बात कही थी। हालांकि नागरिक उड्डयन विभाग की पहल पर अब 72 सीटर विमान का संचालन होगा।

हवाई पट्टी की लंबाई-चौड़ाई दोनों बढ़ेगी
डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी इस समय 1500 मीटर लंबी और 80 मीटर चौड़ी है। जिसका विस्तार कर 2700 मीटर लंबा और 120 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यदि भविष्य में ज्यादा यात्री या उड़ान की संभावना बनती है तो हवाई पट्टी का बाद में और ज्यादा विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed