दीपावली पर दुखों का पहाड़, हादसों में गई पांच लोगों की जान, परिवारों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की रात अनहोनी ने मुजफ्फरनगर जनपद के चार घरों में दस्तक देते हुए परिजनों के जीवन में अंधकार कर दिया। एक युवक की शहर के जानसठ रोड पर हुए हादसे में मौत हो गई, जबकि एक किसान की करंट से जान चली गई। शामली रोड पर दो लोगों के शव मिले, जबकि खतौली में सोमवार सुबह अधेड़ की करंट से मौत हो गई।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अमित विहार कूकड़ा निवासी विजित उर्फ बिल्लू (22) पुत्र ऋषिपाल दीपावली की रात करीब 9.30 बजे पड़ोसी सचिन के साथ बाइक से सचिन की रिश्तेदारी में सिखेड़ा गया था। देर रात करीब 1.30 बजे सिखेड़ा से लौटते समय जानसठ रोड पर एक पब्लिक स्कूल के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां विजित उर्फ बिल्लू को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सचिन को मेरठ रेफर कर दिया गया है। सचिन ने 19 अक्तूबर को ही नई बाइक खरीदी थी, जिस पर दोनों रिश्तेदारी में गए थे। दुर्भाग्यवश दोनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र में शामली स्टैंड के ठीक सामने स्थित शराब ठेके के निकट रविवार रात करीब 8.30 बजे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराई तो उसकी पहचान मोहल्ला खालापार निवासी शाहवेज (40) पुत्र अजीम के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर पहुंचे उसके भाई शाहरुख ने बीमारी से मौत होना बताते हुए किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: पल भर में उजड़ गईं हंसते खेलते परिवारों की खुशियां, दो एसडीओ की मौत से मचा कोहराम, मां बेहोश
उधर, तितावी क्षेत्र में शामली बॉर्डर से ठीक पहले रविवार देर रात 8.15 बजे करीब 70 वर्षीय वृद्ध का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, संभवत: कोई वाहन वृद्ध को टक्कर मार गया था। कोशिश के बावजूद वृद्ध की शिनाख्त नहीं हुई, जिस पर शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
भोपा में थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी किसान सतबीर (48) पुत्र केहर सिंह रविवार दोपहर करीब एक बजे खेत पर पानी चलाने गया था। शाम करीब पांच बजे सतबीर ने घर फोन कर परिजनों को दीवाली के दीपक को खेत पर भेजने के लिए कहा। शाम करीब सात बजे परिजनों ने उन्हें दीपक ले जाने के लिए कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर सतबीर का बेटा सागर एक साथी के साथ खेत पर पहुंचा तो ट्यूबवेल के कमरे में वह फर्श पर मृत पड़ा मिला। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करंट से मौत होना बताते हुए शव मोर्चरी भेज दिया। किसान के परिवार में पत्नी सुनीता, बेटी साक्षी व बेटा सागर है। सोमवार सुबह शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
खतौली में शाहपुर के मूल निवासी राजबीर सिंह (50) काफी समय से कस्बे के फलावदा रोड पर रह रहे हैं। राजबीर सिंह ने अपने घर के बाहर बागवानी की हुई है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह पास स्थित रजबहे से बाल्टी से पानी निकालकर घर के बाहर लगी फुलवारी को पानी दे रहा था। अचानक रजबहे के पास स्थित खंभे से उतरे करंट से वह उसकी चपेट में आ गया। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/