{"_id":"585a2d174f1c1b1b64e3a7b6","slug":"first-wife-killed-with-knives-lap-then-went-to-hang-himself-know-why","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पत्नी को चाकुओं से गोद डाला, फिर खुद भी फांसी पर लटक गया, जानिए क्यों ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पत्नी को चाकुओं से गोद डाला, फिर खुद भी फांसी पर लटक गया, जानिए क्यों ?
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 21 Dec 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर शहर से पति-पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार को सुबह 7 बजे रवि सरकार का शव हस्तिनापुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला। रवि की उम्र 55 साल बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
जानिए क्या है पूरा मामला
थाना हस्तिनापुर के वार्ड 15 न्यू ब्लॉक कॉलानी के रहने वाले रवि सरकार ने पहले तो अपनी पत्नी रेखा सरकार को मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उसने अपनी पत्नी और खुद को क्यों मौत के घाट उतारा। बताया गया कि पत्नी के शरीर पर पिटाई के निशान देखे गए और पत्नी का एक हाथ भी जला हुआ मिला। साथ ही गले पर भी फांसी के फंदे का निशान देखा गया। रेखा सरकार के साथ काम करने वाली महिलाएं बुधवार सुबह उसके घर गई, लेकिन घर की कुंदी लगी हुई थी। उन्होंने पहले रेखा को आवाज लगाई लेकिन, जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा खोल कर देखा, कमरे में रेखा का शव देखते ही महिलाएं हैरान रह गईं। रेखा के शव को देखकर वह चीख-चिल्लाने लगी और आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
रवि सरकार का परिवार
मिली जानकारी के अनुसार रवि सरकार मजदूरी करता था और उसके एक बेटा (अवजीत सरकार) है। जो फरीदाबाद में किसी कंपनी में काम करता है। बेटे की उम्र 18 साल है, लेकिन सवाल यह है कि अब अवजीत अकेला रह गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि रवि शराब और नशे के आदि पदार्थों का सेवन करता था। आए दिन पत्नी रेखा के साथ मारपीट करता रहता था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि रवि सरकार के द्वारा यह कदम उठाने के पीछे वजह क्या है ?
विज्ञापन