फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केमिकल फैक्टरी में आग का तांडव, एक के बाद एक धमाकों से दहला ध्यानचंद नगर, तस्वीरें

Mon, 25 Nov 2019 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Nov 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
fire in a chemical factory in Meerut, fire brigade control over the fire
fire - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्टरी में सोमवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। घटना से इलाके हड़कंप मच गया।  फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग  बुझाने की कोशिश की। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं आग से उठते काले धुएं से लोगों का जीना दूभर हो गया है। देखें आखिर कैसे यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

fire in a chemical factory in Meerut, fire brigade control over the fire
fire - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मेजर ध्यानचंद नगर में सचिन गुप्ता की केमिकल फैक्टरी है। आज दोपहर फैक्ट्री में लेबर काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगते ही अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वह जान बचाकर फैक्ट्री से बाहर निकल आए। 


 
fire in a chemical factory in Meerut, fire brigade control over the fire
fire - फोटो : अमर उजाला

आग लगते ही फैक्टरी से ऊंची ऊंची भीषण लपटें उठने लगीं। उधर एक के बाद एक फैक्टरी में रखे केमिकल के ड्रम धमाकों के साथ फटने लगे। केमिकल से भरे ड्रम धमाकों के साथ फटने शुरू हुए तो पूरा इलाका दहल उठा। जानकारी के बाद एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग भयानक रूप धारण कर चुकी थी और पूरा इलाका काले धुंए से ढका हुआ था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
fire in a chemical factory in Meerut, fire brigade control over the fire
Fire - फोटो : अमर उजाला

मौके पर मौजूद पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास के घरों को खाली कराया। आधा दर्जन दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए तकरीबन दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। वहीं काला घना धुंआ वातावरण में फैलने से क्षेत्रवासियों का सांस लेना दूभर हो गया। 

विज्ञापन
fire in a chemical factory in Meerut, fire brigade control over the fire
fire - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद से फैक्टरी संचालक फरार है। फैक्टरी संचालकों के पास भारी मात्रा में केमिकल स्टॉक करने का लाइसेंस है या नहीं पुलिस इस मामले की भी जांच में जुटी है। रिहायशी इलाके में चल रही इस फैक्टरी में जिस तरह भयानक आग लगी है यदि समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो यहां कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। फिलहाल आग में लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed