बागपत के छपरौली थानाक्षेत्र में एक विवाह समारोह में अचानक लाठी-डंडे चल गए। यहां भातियों से खाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान घरातियों ने भातियों को लाठी डंडे लेकर दौड़ा लिया। हालांकि ग्रामीणों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। वहीं इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
2 of 5
ग्रामीणों ने भातियों को दौड़ा लिया
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक छपरौली के टांडा गांव में दुल्हन के घर पहुंचे भातियों ने खाना बासी बताते हुए नखरे दिखाने शुरू कर दिए। कहासुनी के बाद मामला झगड़े में बदल गया। इसके बाद घरातियों ने लाठी-डंडों से भातियों को दौड़ा लिया।
3 of 5
baghpat news
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि कुछ दिन पहले टांडा में जिले के ही किसी गांव से बरात पहुंची थी। घराती आवभगत में जुटे थे, इसी बीच भात लेने की रस्म के बाद खाना शुरू किया गया। यहां भातियों ने कहा कि उन्हें खाना ठंडा दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इस पर घराती लाठी-डंडे लेकर भातियों पर टूट पड़े।
4 of 5
ग्रामीणों ने भातियों को दौड़ा लिया
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने झगड़ रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनीं। गांव के मुख्य मार्ग पर ही घरातियों ने भातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद गांव के गणमान्य लोग पहुंचे और समझाकर मामला शांत किया।
5 of 5
baghpat news
- फोटो : अमर उजाला
झगड़े के बाद दूल्हे और उसके परिवार के सदस्यों को रोककर निकाह की रस्म पूरी की गईं। वहीं गांव में भातियों की लाठी-डंडों से हुई इस मेहमाननवाजी के फोटो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।