फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR in maping with fake id matter

शासन तक पहुंचा फर्जी आइडी से मानचित्र स्वीकृत मामला, एफआईआर दर्ज

Thu, 15 Jul 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
FIR in maping with fake id matter
फर्जी आइडी से मानचित्र स्वीकृत कराने के मामले में एफआईआर
विज्ञापन

मेरठ। आर्किटेक्ट की फर्जी आईडी के जरिए मेरठ विकास प्राधिकरण में पास हुए मानचित्रों का मामला शासन तक पहुंचने सेखलखली मच गई है। प्रमुख सचिव आवास ने सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों को तलब कर लिया है। एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। सही खुलासे और प्रकरण में शामिल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच के लिए साइबर सेल की टीम को लगाया गया है।
हाल ही में शासन की तरफ से आर्किटेक्ट द्वारा शपथ पत्र पर लिखने के बाद ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृत करने का आदेश जारी हुआ था। महज एक महीने में ही फर्जी आईडी बनाकर सैकड़ों मानचित्र स्वीकृत करा लिए गए। जब इस मामले में आर्किटेक्ट एसोसिएशन को पता चला तो उन्होंने उपाध्यक्ष से लेकर कमिश्नर से बात की। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि आर्किटेक्ट की फर्जी आईडी पर नक्शे दाखिल करके स्वीकृत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्नाव, बाराबंकी, बांदा, गोंडा आदि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई आर्किटेक्ट की आईडी के जरिए प्राधिकरण में नक्शा दाखिल कर स्वीकृत करा लिया गए। एसोसिएशन का दावा है कि 700 से अधिक ऐसे फर्जी मानचित्र स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed