फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight on two sides near the police station for the burial of the woman's body in Meerut

UP: कब्रिस्तान में माहिला का शव दफनाने को लेकर विवाद, थाने के बाहर युवक का सिर फोड़ा, मचा हड़कंप

Mon, 25 Jul 2022 07:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Jul 2022 07:29 PM IST
सार

महिला का शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोगों में थाने के सामने विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक का सिर फोड़ दिया, जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Fight on two sides near the police station for the burial of the woman's body in Meerut
युवक का सिर फोड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में हापुड़ रोड इस्लामाबाद मिनी मस्जिद के पास पठान कब्रिस्तान में महिला का शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। वहीं जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। 

विज्ञापन


बताया गया कि पठान कब्रिस्तान में सोमवार को कोतवाली निवासी तस्लीम नाम की महिला का शव दफनाने को लेकर सरफराज और सुहैल पक्ष में विवाद हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर में दोनों पक्ष के लोग थाने के गेट के बाहर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सुहैल और सलमान ने शमशाद से गाली-गलौज करते हुए डंडे से सिर फोड़ दिया। वहीं बीच-बचाव में आए सरफराज को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2022: हरिद्वार से यूपी तक कांवड़ियों का सैलाब, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, देखिए तस्वीरें

उधर, थाने के बाहर मारपीट से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed