हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के जिलों तक कांवड़ियों का सैलाब है। करीब दो साल बाद कांवड़ लाने का मौका मिला तो शिव भक्तों में आस्था का जुनून दोगुना हो गया। वहीं हरिद्वार से पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, बागपत और शामली तक हर तरफ बम भोले के जयकारों की आवाज गूंज रही है। कुछ कांवड़ तो कुछ जल लाकर शिव की भक्ति में लीन हैं तो कुछ उन्हें देखकर ही शिव की भक्ति में लीन हैं।
Kanwar Yatra 2022: हरिद्वार से यूपी तक कांवड़ियों का सैलाब, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर-
बीते 12 दिनों से चल रही कावड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच गई है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर औघड़दानी के भक्त भगवान आशुतोष का जयकार करते हुए अपने इष्ट शिवालय की ओर बढ़ रहे हैं। शिवरात्रि से एक दिन पूर्व सोमवार को डाक कावड़ का लौटना लगातार जारी है। बड़े वाहन और मोटरसाइकिल पर शिव भक्त डाक कावड़ के साथ पवित्र गंगाजल लेकर अपने इष्ट शिवालय की ओर बढ़ते जा रहे हैं। हरिद्वार-सहारनपुर अंबाला हाईवे पर लौट रहे शिव भक्तों का अनेक स्थानों पर स्वागत और सेवा हो रही है। सहारनपुर में पुलिस की ओर से भी शिविर लगाकर शिव भक्तों की सेवा की जा रही है। अमृत महोत्सव के अंतर्गत शिव भक्तों और नागरिकों को पुलिस की ओर से तिरंगों का वितरण भी किया गया।
मुजफ्फरनगर-
भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को सड़कों पर डाक कांवड़ियों की भागमभाग लगी है। दिल्ली-देहरादून हाईवे से होते हुए कांवड़िए शहर के शिव चौक पर पहुंच रहे हैं। शिव चौक के चक्कर लगाकर कांवड़िए अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर से आगे बढ़ते जा रहे हैं। अधिकतर डाक कांवड़ बागपत के पुरा महादेव मंदिर के लिए बुढ़ाना मोड़ से शाहपुर मार्ग से होते हुए रवाना हो रही है। उधर, सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर पर कांवड़ियों का सैलाब-
मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर में आज यानी सोमवार को 40 हजार से अधिक कांवड़िए हाजिरी का जल चढ़ाएंगे। वहीं मंगलवार को सुबह से त्रियोदशी का जलाभिषेक आरंभ हो जाएगा। चतुर्दशी का मुख्य जलाभिषेक शाम 6:30 बजे आरंभ होगा। ऐसे में बाबा औघड़नाथ मंदिर पर मंगलवार पूरी रात जलाभिषेक होगा।
बाबा औघड़नाथ मंदिर मार्ग पर नैंसी चौराहे से हनुमान चौक और रेड क्वार्ट्स से बाबा औघड़नाथ मंदिर तक अस्थायी दुकानें और झूले लग गए हैं। वहीं हरिद्वार से मेरठ पहुंचने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बाबा औघड़नाथ मंदिर पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है।
बागपत में पुरा महादेव मंदिर पर उमड़ी भीड़
पुरा गांव में परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर चार दिवसीय श्रावणी मेला सोमवार से शुरू हो गया। यहां सोमवार सुबह से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी हुई है। मंदिर की हेलीकाप्टर से सीएम योगी आदित्यनाथ और सांसद सत्यपाल सिंह ने जहां परिक्रमा की, वहीं सुरक्षा के लिए हेलीकाप्टर से अधिकारी भी निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा जिले से हरियाणा और दिल्ली के कांवड़िये भी लगातार गुजर रहे हैं।