फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fifty thousand prize for Sharpe shooter Nadeem, SSP manjil Saini gave Dabish

शार्प शूटर नदीम पर 50 हजार का इनाम घोषित, SSP मंजिल सैनी ने दी दबिश

Thu, 18 Jan 2018 11:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 18 Jan 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Fifty thousand prize for Sharpe shooter Nadeem, SSP manjil Saini gave Dabish
एसएसपी मंजिल सैनी ने दी दबिश

कुख्यात सारिक और सलमान की गैंगवार में सुपारी लेकर हत्या करने वाला शार्प शूटर नदीम एक ही रात में 50 हजार का इनामी घोषित हो गया। नदीम के कोतवाली इलाके में छिपे होने की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी ने सोमवार रात फोर्स के साथ दबिश दी थी। लेकिन वह हाथ से फिसल गया था। तब तक वह 25 हजार का इनामी था। मंगलवार सुबह आईजी रेंज रामकुमार ने उस पर इनाम की राशि दोगुनी कर दी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच और एसटीएफ भी एक्टिव हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों के अनुसार शार्प शूटर नदीम मूल रूप से इस्माईल नगर कोतवाली मेरठ निवासी है। करीब 15 साल से सीलमपुर दिल्ली में रह रहा है। कुख्यात सारिक और उसके भाई फाईक के इशारे पर उनके विरोधी कुख्यात सलमान और उसके परिवार से जुड़े लोगों की शूटर नदीम हत्या कर रहा है। सलमान ने भी गैंगवार के चलते कई हत्या कराई हैं। कोतवाली में पिछले दिनों पार्षद आरिफ व उसके भतीजे के अलावा नवीन फल मंडी मेरठ के प्रधान व नौचंदी के ढबाईनगर में दो लोगों की हत्या के मुकदमों में पुलिस ने शूटर नदीम का नाम खोला था। जिसके बाद एसएसपी मेरठ ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


दिल्ली और हरियाणा के भी शूटर
पुलिस के मुताबिक सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र में दबिश देकर सात लोगों को पकड़ा गया था। जिनसे पूछताछ में सामने आया कि शूटर नदीम के साथ हरियाणा व दिल्ली के शूटर भी भाड़े पर हत्या करते हैं। ऐसे मामलों में मेरठ पुलिस स्थानीय बदमाशों पर फोकस रखती है और केस अनसुलझे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : योगी के इशारे पर मेरठ पुलिस का एनकाउंटर योग, देखिए मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाशों की लिस्ट

दिल्ली में भी कर चुका हत्या 

Fifty thousand prize for Sharpe shooter Nadeem, SSP manjil Saini gave Dabish
एसएसपी मंजिल सैनी

पुलिस के अनुसार बीते 22 अक्तूबर की रात दिल्ली के विजय पार्क मौजपुर में आरिफ नाम के व्यक्ति की गैंगवार में हत्या हुई थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें आरिफ जान बचाता हुआ अपने घर में घुसा था। जिसका पीछा करते बदमाश घर में घुसे। आरिफ को छत से फेंका था तो नीचे खडे़ शूटर नदीम ने उसको गोलियां से भूना था। वीडियो में शूटर नदीम भी कैद हुआ था।  

कोतवाली में बना ठिकाना 
शूटर नदीम पहले लिसाड़ीगेट में रुकता था। लेकिन आरिफ व उसके भतीजे शादाब की हत्या के बाद से कोतवाली में छिपने लगा था। नदीम अक्सर कोतवाली के एक मकान में रुकता था। सोमवार रात पुलिस ने इसी मकान को घेरा था। लेकिन उससे पहले ही नदीम निकल भागा था।

एक लाख का होगा इनाम
आईजी रेंज रामकुमार का कहना है कि शार्प शूटर नदीम कुख्यात सारिक से सुपारी लेकर कई हत्याएं कर चुका है। इसका खुलासा जांच में हुआ। कई हत्याओं में नदीम का नाम मुकदमों में खोला गया है। उस पर 50 हजार का इनाम हुआ है। जल्द ही यह राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed