{"_id":"5ece76128ebc3e90914076a7","slug":"fierce-fire-set-in-the-forest-near-the-shivalik-hills-at-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: शिवालिक पहाड़ियों पर जंगल में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: शिवालिक पहाड़ियों पर जंगल में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम
Thu, 28 May 2020 02:25 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 28 May 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
भीषण आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के बेहट क्षेत्र में बुधवार को शिवालिक पहाड़ियों पर जंगल में भीषण आग लग गई। बताया गया कि तेज हवाओं के साथ आई चिंगारी से यह आग लगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
बता दें कि तहसील बेहट का खुवाशपुर गांव शिवालिक जंगल से सटा हुआ है। 600 परिवारों और 3500 की आबादी वाले इस गांव में 60 फीसदी छप्पर के मकान हैं। बुधवार को शाम चार बजे जंगल में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने के तीन घंटे बाद शाम करीब सात बजे फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीण आग बुझाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मची है। साथ ही लोगों का रोते-बिलखते बुरा हाल है। तेज हवाओं से आग ने विकराल रूप ले लिया है। गांव में कई छप्पर के मकान जलकर राख हो गए। फिलहाल कोई जान की हानि नहीं है। लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस भी लोगों को गांव से बाहर निकालने में जुटी हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/