फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fierce fire set in the forest near the Shivalik hills at Saharanpur

सहारनपुर: शिवालिक पहाड़ियों पर जंगल में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

Thu, 28 May 2020 02:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 May 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire set in the forest near the Shivalik hills at Saharanpur
भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के बेहट क्षेत्र में बुधवार को शिवालिक पहाड़ियों पर जंगल में भीषण आग लग गई। बताया गया कि तेज हवाओं के साथ आई चिंगारी से यह आग लगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन


बता दें कि तहसील बेहट का खुवाशपुर गांव शिवालिक जंगल से सटा हुआ है। 600 परिवारों और 3500 की आबादी वाले इस गांव में 60 फीसदी छप्पर के मकान हैं। बुधवार को शाम चार बजे जंगल में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने के तीन घंटे बाद शाम करीब सात बजे फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीण आग बुझाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मची है। साथ ही लोगों का रोते-बिलखते बुरा हाल है। तेज हवाओं से आग ने विकराल रूप ले लिया है। गांव में कई छप्पर के मकान जलकर राख हो गए। फिलहाल कोई जान की हानि नहीं है। लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस भी लोगों को गांव से बाहर निकालने में जुटी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed