फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female students presented poems during Hindi Week.

Meerut News: हिंदी सप्ताह में छात्राओं ने प्रस्तुत कीं कविताएं

Thu, 10 Sep 2026 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Female students presented poems during Hindi Week.
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को हिंदी सप्ताह के तीसरे दिन विभिन्न कार्
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को हिंदी सप्ताह के तीसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य सिस्टर प्रोफेसर क्रिस्टीना ने छात्राओं को शुद्ध हिंदी बोलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रार्थना स्थल पर छात्राओं को एक-एक वाक्य शुद्ध हिंदी में बोलने का अवसर भी दिया।
विज्ञापन

इसके बाद हिंदी विभाग की ओर से पदगायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 17 छात्राओं ने प्रतिभाग कर कविताओं की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में निक्की ने प्रथम, खुशी सैनी ने द्वितीय तथा सोनिया डिबेटर और काजल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अजरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मोनिका शर्मा और पूजा शर्मा शामिल रहीं। मंच संचालन सोनिया रानी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डॉ. महेश पालीवाल ने छात्राओं और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed