फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Fear of Corona did not provide treatment, death of woman, report came negative

कोरोना के डर से नहीं मिला इलाज, आईटी मैनेजर की पत्नी की मौत, जांच में रिपोर्ट आई निगेटिव

Tue, 14 Jul 2020 12:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Fear of Corona did not provide treatment, death of woman, report came negative
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजासला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगल पांडे नगर स्थित पीएनबी के आईटी मैनेजर अशोक गौतम की पत्नी नूपुर (37 वर्ष) की सोमवार को मौत हो गई। वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। अशोक गौतम का आरोप है कि उनकी पत्नी को कोरोना रिपोर्ट की वजह से इलाज नहीं मिल सका। वह आठ माह की गर्भवती थीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये तीन मोस्ट वांटेड हैं पुलिस कस्टडी से फरार, ढाई लाख तक का है इनाम, तलाश में जुटे अफसर
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले उन्हें निजी क्लीनिक ले गए और उसके बाद अस्पताल, मगर कोरोना की जांच न होने के कारण इलाज नहीं हुआ। बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ा। यहां भी इलाज में काफी देरी हुई। एंटीजन किट से आधे घंटे में रिपोर्ट आ गई थी, जो निगेटिव है। उसके बाद उपचार शुरू हुआ। तब तक हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ के पांचली में खुलेगा 250 बेड का कोविड अस्पताल, इन सुविधाओं से होगा लैस, डीएम ने किया निरीक्षण

बताया गया कि उनके नौ साल का एक बेटा है। उनका परिवार शास्त्री नगर में रहता है, बनारस के रहने वाले हैं। अशोक का कहना है कि वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed