फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Explosion in electrical panel of Lohia Nagar Electric Bus Depot, engineer scorched

Meerut News: लोहिया नगर इलेक्ट्रिक बस डिपो के विद्युत पैनल में विस्फोट, इंजीनियर झुलसा

Thu, 30 Mar 2023 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Explosion in electrical panel of Lohia Nagar Electric Bus Depot, engineer scorched
खरखौदा (मेरठ)। क्षेत्र में लोहिया नगर इलेक्ट्रिक बस डिपो के विद्युत पैनल में बुधवार को अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें रूटीन चेकिंग में वहां मौजूद इंजीनियर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे डिपो के अन्य कर्मचारियों ने आनन-फानन में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मेरठ के शिवपुरा निवासी राहुल कुमार पुत्र गंगा शरण हरियाणा के जिला रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा स्थित अवोल नामक कंपनी में पिछले 12 वर्ष से इलेक्ट्रीकल इंजीनियर हैं। राहुल एक वर्ष से कंपनी की ओर से ही लोहिया नगर स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो में कार्यरत हैं। राहुल कुमार के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे वह डिपो में रूटीन चेकिंग पर थे। जैसे ही वह डिपो में बने इलेक्ट्रॉनिक पैनल की ओर पहुंचे और पैनल का गेट खोला, सब कुछ सामान्य था। जैसे ही वह गेट बंद कर चलने लगे तभी एक पैनल में जोरदार विस्फोट हुआ। जिससे निकली चिंगारी से राहुल गंभीर रूप से झुलस गए। अन्य कर्मचारी उस ओर दौड़े तथा राहुल को आनन-फानन में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पैनल में चूहा घुसने से हो सकता है फाल्ट
राहुल कुमार के अनुसार पैनल का गेट खोलते समय अचानक किसी जानवर के निकलने की आवाज आई। तभी अचानक पैनल में फॉल्ट हो गया। आशंका है कि पैनल में चूहा या अन्य कोई जानवर घुसा होगा, जिससे पैनल शाॅर्ट हुआ होगा तथा उसमें ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब खतरे से बाहर


तकनीकी खामी दूर करने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे के तुरंत बाद इंजीनियर को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। स्थिति खतरे से बाहर है। फाल्ट होने की तकनीकी टीम से जांच कराई जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक को भी सूचना दे दी है। - विपिन सक्सेना, एआरएम, मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed