{"_id":"5d1d0c128ebc3e3c8a2fbe92","slug":"excuse-sardana-news-mrt431458434","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के चालक ने शराब के नशे में किया था फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के चालक ने शराब के नशे में किया था फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर। भाजपा के क्षेत्रीय विधायक के चालक को सत्ता की धमक दिखाकर दरोगा को धमकाने के मामले में पुलिस बैकफुट पर आ गई है। पुलिस के अनुसार सिवालखास के भाजपा विधायक के चालक ने शराब के नशे में रोहटा थाने के दारोगा को फोन किया था। इस दौरान सत्ता की हनक में चालक ने दरोगा के साथ जमकर गालीगलौज की। आरोपी चालक के माफी मांगने पर पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया।
गौरतलब है कि सिवालखास के भाजपा विधायक जितेंद्र सिंह की गाड़ी के चालक गुलाब सिंह निवासी गांव सतवाई ने बीते सोमवार रात रोहटा थाने पर तैनात दरोगा अनुज कुमार को फोन करते हुए दोस्त की लापता लड़की जल्द बरामद नहीं करने पर तबादले की धमकी दी थी। उसने दरोगा से गालीगलौज तक कर डाली। इस पर दरोगा अनुज कुमार सिंह ने थाना प्रभारी धनवीर सिंह को मामले से अवगत कराया। इसके बाद विधायक जितेन्द्र सिंह से नाराजगी जाहिर की। वहीं, रात में ही चालक गुलाब सिंह व जिसकी सिफारिश कर रहा था उसे हिरासत में ले लिया था। चौबीस घंटे तक हवालात में रखने पर पुलिस बैकपुट पर आ गई। पुलिस के अनुसार विधायक के चालक ने शराब के नशे में ऐसा करने की बात स्वीकार की है। थाना प्रभारी रोहटा धनवीर सिंह का कहना है कि आरोपी ने शराब के नशे में फोन करने की बात स्वीकार की है। मामले में अफसोस जताते हुए पुलिसकर्मी से माफी मांगी है।