{"_id":"5d60580c8ebc3e01463f1c1d","slug":"even-on-janmashtami-electricity-was-cut-in-many-places-no-water-was-found-meerut-news-mrt4395485128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर भी कई जगह कटी बिजली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर भी कई जगह कटी बिजली, लोग परेशान
विज्ञापन
पीवीवीएनएल एमडी ने दिए थे त्योहार पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश
मेरठ। जन्माष्टमी पर भी बिजली ने खूब झटके दिए। सुबह बिजली कटने से लोगों को पानी भी नहीं मिल सका। लोग बिजलीघर पर फोन कर जानकारी करते रहे। यहां से फाल्ट होने की जानकारी दी जाती रही।
त्योहार को देखते हुए कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए थे। सभी अधिकारियों को लाइन स्टाफ को अलर्ट रखने के लिए कहा गया था, ताकि फाल्ट को तुरंत ठीक कराया जा सके। लेकिन शुक्रवार को पल्लवपुरम फेस वन और टू, एमईएस, शारदा रोड, लेडीज पार्क, रेलवे रोड, कंकरखेड़ा, गंगानगर, अम्हैड़ा, नौचंदी, सिविल लाइन, रोहटा रोड, लिसाड़ी गेट और विकासपुरी आदि बिजलीघर क्षेत्रों में सुबह से लेकर रात तक बिजली कट के झटके लगे। अधीक्षण अभियंता शहर एके पाठक ने बताया कि ट्रांसमिशन से मिलने वाली बिजली को हर हाल में घरों तक पहुंचाया जा रहा है। फाल्ट होने की स्थिति में ही आपूर्ति बाधित होती है। अगर कहीं फाल्ट देरी से अटेंड होने के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई होगी तो इसकी जांच कराएंगे।