{"_id":"60be84178ebc3ef79460c7a8","slug":"eight-person-arrested-in-khair-nagar-case-meerut-news-mrt541733672","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरनगर के बवाल में छह महिला समेत छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरनगर के बवाल में छह महिला समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरनगर के बवाल में छह महिलाओं सहित आठ गिरफ्तार
मेरठ। खैरनगर में रविवार को बवाल करने वाले आठ आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि पथराव करने वाले जो आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश चल रही है और उन पर इनाम कराने की तैयारी है। पुलिस का दावा कि वायरल हो रही वीडियो में ईंट पत्थर फेंकते आरोपी दिख रहे हैं। इनकी पहचान कराई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में छह महिलाएं और दो भाई शामिल हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इन्होंने15 लोगों के नाम बताए हैं। देहलीगेट थानाक्षेत्र में खैरनगर में रविवार को अचानक दो पक्षों में संघर्ष और पथराव हो गया था। यहां करीब 45 मिनट तक अराजकता का माहौल रहा।
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि जानकारी मिली है कि पहले दोनों पक्षों में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कहासुनी हुई और फिर मामला संघर्ष तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम बनाई गई। इंस्पेक्टर देहलीगेट राजेंद्र त्यागी ने टीम के साथ आरोपियों की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दो भाई चांद और नौशाद के अलावा इमराना पत्नी शौकीन, शिम्मी पत्नी उमरदीन, शमीम पत्नी चांद, गजाला पुत्री चांद, रहीसा पत्नी राशिद, रहीसा पत्नी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में दो दिन से तनातनी चल रही थी। इस मामले को बेवजह तूल दिया गया। दोनों पक्षों को स्थानीय जिम्मेदार लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
रविवार को दोनों पक्ष आमने सामने आए और दोनों में मारपीट के बाद पथराव हो गया था। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अन्य आरोपियों की भी तलाश अभी जारी है। वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। सभी आरोपी जेल जाएंगे।
--