{"_id":"67eafb3d081d39aca10099de","slug":"eid-sheer-made-from-8-lakh-liters-of-milk-in-the-city-meerut-news-c-14-1-mrt1005-820989-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहर में आठ लाख लीटर दूध से बनी ईद की शीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहर में आठ लाख लीटर दूध से बनी ईद की शीर
विज्ञापन
मेरठ। ईद-उल-फितर के त्योहार पर मेरठ शहर में लगभग आठ लाख लीटर दूध से शीर बनी। अकेले पराग दुग्ध संघ ने ईद पर 2 लाख 20 हजार लीटर दूध बेचा। जो अन्य प्रतिदिन के मुकाबले कई गुना अधिक रहा।
शहर में पराग, अमूल समेत कई नाम चिह्न कंपनियां दूध की आपूर्ति करती हैं। इनकेअलावा शहर में संचालित पशु डेयरी और गांव देहात से आने वाले दूध की आपूर्ति शहर में होती है। ईद के त्योहार पर सभी मुस्लिम परिवारों में शीर बनाई जाती है। इसलिए पराग और अन्य कंपनियों ने लगातार दो दिन तक दूध की आपूर्ति बढ़ाए रखी। जिसके चलते ईद पर दूध की कोई कमी नहीं रही।
पराग दुग्ध संघ गगोल के महाप्रबंधक अविनाश सत्यार्थी का कहना है कि शहर में अन्य दिनों में प्रतिदिन 40 हजार लीटर दूध की सप्लाई होती है। अमूल दूध विक्रेताओं का कहना है कि दूध आपूर्ति पर्याप्त रही। लोगों को ईद पर आसानी से दूध मिल सका। हिंदु इलाकों में भी दूध की कोई कमी नहीं रही।