{"_id":"5b47af924f1c1bc0248b61a2","slug":"dusri-merit-ke-aakhri-din-hue-2497-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मेरिट के आखिरी दिन हुए 2497 एडमिशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी मेरिट के आखिरी दिन हुए 2497 एडमिशन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ कॉलेजों में बृहस्पतिवार को दूसरी ओपन मेरिट के अंतिम दिन 2497 एडमिशन हुए। यूजी और पीजी में एडमिशन की संख्या 76684 पहुंच गई है। शहर की कॉलेजों की बात करें तो आरक्षित श्रेणी को छोड़कर लगभग सभी सीटें भर चुकी हैं। आरक्षित श्रेणी को सीटों को अब 21 जुलाई को जारी होनी वाली ओपन मेरिट में सामान्य श्रेणी में बदल दिया जाएगा।
इसके अलावा यूजी और पीजी में सभी कोर्सों में 17 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन जरी रहेंगे। 18, 19 और 20 जुलाई को यूनिवर्सिटी के प्रवेश पोर्टल से छात्र ऑफर लेटर निकाल सकते हैं। जिसके बाद यूनिवर्सिटी इनकी मेरिट 21 जुलाई को जारी करेगी। मेरिट मेें जिन कालेजों में नाम रहेगा, वहां ऑफर लेटर जमा कराकर दाखिला लिया जा सकता है। 23 व 24 जुलाई को कॉलेजों में प्रवेश होंगे। 25 जुलाई को यूजी पाठ्यक्रमों की ओपन मेरिट-3 तथा पीजी नियमित पाठ्यक्रमों के शेष छात्रों की वेटिंग सूची कॉलेजों द्वारा जारी की जाएगी। इनके प्रवेश 27 जुलाई तक होंगे। सर्टिफिकेट व डिप्लोमा-एडवांस डिप्लोमा (रूसी एवं फ्रेंच भाषा) के पंजीकरण दिनांक 16 जुलाई तक हैं। 19 जुलाई को इनकी प्रथम मेरिट आएगी।
एमएससी एग्रीकल्चर की पहली मेरिट 15 को
एमएससी एग्रीकल्चर में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि 15 को इसकी मेरिट आएगी। 16 और 17 को एडमिशन होंगे। जिनके एडमिशन इस मेरिट में नहीं हो पाएंगे वे 19 और 20 को अपने लॉगइन से चेकइन करेंगे। इसके बाद इनकी मेरिट भी 21 को आएगी। इसके अलावा पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। इसके बाद इन कोर्सों में रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे।