फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drunk forest ranger creates ruckus in government vehicle, injures several people

Meerut News: शराब के नशे में वन रेंजर ने सरकारी गाड़ी से मचाया उत्पात, कई लोग घायल

Sat, 24 Jan 2026 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Drunk forest ranger creates ruckus in government vehicle, injures several people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। वन विभाग में रेंजर के पद पर तैनात रविकांत पुत्र सत्येंद्र सिंह ने शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत होकर अपनी सरकारी गाड़ी से उत्पात मचाया। किला परीक्षितगढ़ सड़क पर अनियंत्रित गति से दौड़ रही लाल नीली बत्ती लगी गाड़ी ने पहले सड़क किनारे खड़े खंभे को टक्कर मारी।
नशे में होने के कारण रविकांत ने गाड़ी को खंभे से हटाकर गति और बढ़ा दी। इसके बाद उसने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को रौंद डाला और राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कई लोग चोटिल हो गए हालांकि गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वन रेंजर रविकांत और उसकी सरकारी गाड़ी को थाने ले गई। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि रेंजर की डॉक्टरी कराई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक किसी ने भी पुलिस को वन रेंजर के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed