फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District hospital lights, patient upset

जिला अस्पताल की बत्ती गुल, मरीज परेशान

Tue, 10 Sep 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
District hospital lights, patient upset
जिला अस्पताल की बत्ती गुल, मरीज परेशान
विज्ञापन

मेरठ। जिला अस्पताल में सोमवार को बिजली की आंख मिचौनी चलती रही, जिससे मरीज-तीमारदार परेशान रहे। दोपहर में करीब 12 बजे अचानक बिजली गुल रहने के कारण बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के लिए हाथ से पर्चे बनाने पड़े। काफी जांचें भी नहीं हो पाईं। आधा घंटे तक चिकित्सकों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज देखे।
पीएल शर्मा जिला अस्पताल की बिजली 26 और 27 अगस्त को भी खराब हुई थी। दो दिन तक मरीज-तीमारदार परेशान रहे थे। सोमवार को सुबह ओपीडी शुरू होने के बाद बिजली गुल हुई। हालांकि थोड़ी देर बाद आ गई। इसके बाद दोपहर में फिर बिजली चली गई। आधे घंटे बाद बिजली आई, मगर एक फेज में। इससे वार्डों में तो विद्युत सप्लाई हुई, मगर ओपीडी में अंधेरा छा गया। इमरजेंसी की भी काफी देर बिजली गुल रही। अंधेरे के कारण कई चिकित्सक भी कभी मोबाइल की रोशनी और खिड़की से आ रही रोशनी में जैसे-तैसे मरीज देखते रहे।
विज्ञापन

गर्मी में खराब विद्युत सप्लाई बन रही परेशानी का सबब
जिला अस्पताल में विद्युत सप्लाई खराब होने के कारण मरीजों को उमस भरी गर्मी में बिना लाइट पंखे के बिताने पड़ते हैं। कई बार जांचें भी अटक जाती हैं। जेनरेटर गर्म होकर बंद हो जाते हैं। मरीजों-तीमारदार कहते हैं कि बदन झुलसा देने वाली गर्मी के बावजूद जिला अस्पताल में मरीजों की सुध नहीं ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed