फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute arises again over land freed from encroachment; complaint sent to CM.

Meerut News: कब्जामुक्त भूमि पर फिर विवाद, सीएम को शिकायत भेजी

Sat, 04 Jul 2026 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Dispute arises again over land freed from encroachment; complaint sent to CM.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। नगर पंचायत की करीब सात बीघा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के एक दिन बाद मामला फिर तूल पकड़ गया है। पूर्व कब्जा धारक हरपाल सिंह ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही प्रशासन ने कब्जा हटाकर उनकी खड़ी फसल नष्ट कर दी।

शिकायती पत्र में उन्होंने तहसील और नगर पंचायत के अधिकारियों पर न्यायिक प्रक्रिया की अनदेखी करने, नियमों के विपरीत जेसीबी चलाकर गन्ने की खड़ी फसल नष्ट करने तथा आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत दौराला की अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह का कहना है कि लखनऊ से मिले आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed