फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discom headquarters team will die in easy installment plan

आसान किस्त योजना में जान फूंकेगी डिस्कॉम मुख्यालय की टीम

Mon, 10 Feb 2020 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Discom headquarters team will die in easy installment plan
आसान किस्त योजना में जान फूंकेगी डिस्कॉम मुख्यालय की टीम
विज्ञापन

मेरठ। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही आसान किस्त योजना और निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही किसान आसान किस्त योजना में जान फूंकने के लिए पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कंपनी मुख्यालय के अधिकारियों को लगा दिया है। मुख्यालय टीम न केवल कंपनी अंतर्गत आने वाले 14 जनपदों में लगने वाले कैंपों का निरीक्षण करेगी बल्कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की भी रिपोर्ट देगी। एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि योजना में खराब प्रदर्शन करने वाले 10 विद्युत खंडों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अधिकारियों को राजस्व वसूली लक्ष्य प्राप्त करने और पिछले साल के मुकाबले थ्रू रेट अधिक लाने के निर्देश दिए गए हैं। एमडी ने तीन माह से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्यवाही करने के साथ ही 10 किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं का शत प्रतिशत बिल एमआरआई से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed