{"_id":"625a88864e0e4a4b3e393d02","slug":"dig-anti-corruption-said-corrupt-officers-will-be-sent-to-jail-adg-crime-inspected-police-stations-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी एंटी करप्शन बोले: भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों को भेजेंगे जेल, एडीजी क्राइम ने किया थानों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी एंटी करप्शन बोले: भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों को भेजेंगे जेल, एडीजी क्राइम ने किया थानों का निरीक्षण
Sat, 16 Apr 2022 02:42 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:42 PM IST
सार
एंटी करप्शन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार अफसरों को लेकर शासन बहुत गंभीर है। मेरठ पहुंचे एडीजी क्राइम साइबर सेल सुभाष चंद्रा ने लालकुर्ती थाने का निरीक्षण किया। सुभाष चंद्रा ने कहा कि सभी थानों में साइबर डेस्क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
एंटी करप्शन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा व लालकुर्ती थाना पहुंचे एडीजी क्राइम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में शनिवार को एंटी करप्शन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने पुरानी मोहनपुरी स्थित एंटी करप्शन ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राजीव मल्होत्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार अफसरों को लेकर शासन बहुत गंभीर है जिनके खिलाफ अब अभियान चलाकर एंटी करप्शन उनको गिरफ्तार करेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके लिए मेरठ समेत अन्य जनपदों में एंटी करप्शन की ऑफिस खुलेंगे।
विज्ञापन
थाने में साइबर डेस्क से रुकेगा साइबर अपराध: एडीजी क्राइम
मेरठ पहुंचे एडीजी क्राइम साइबर सेल सुभाष चंद्रा ने लालकुर्ती थाने का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने थाने में साइबर सेल डेस्क की जानकारी ली। चंद्रा ने कहा कि सभी थानों में साइबर डेस्क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: महिला ने एक साथ जन्मे तीन बच्चे, मां व शिशु चारों स्वस्थ्य, एक बार में पूरा हो गया परिवार
विज्ञापन
तेजी से साइबर अपराध बढ़ रहा है। एडीजी साइबर सेल ने थाने का निरीक्षण किया है। इस दौरान उनके साथ एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी क्राइम अनित कुमार मौजूद रहे।