फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dharm sansad

'नीतीश, ममता और अरविंद केजरीवाल हैं नकली मुसलमान'

Thu, 07 Jan 2016 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 07 Jan 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
dharm sansad

मेरठ के वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्धपीठ संकटमोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्ति पीठ शनिधाम मंदिर समिति के तत्वावधान में तीसरे संत समागम महोत्सव का आयोजन जैन विवाह मंडप में बुधवार को किया गया। भोग प्रसादी व भंडारा कार्यक्रम में राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली आदि से 25 महा मंडलेश्वर और दस अखाड़ों के महंतों ने प्रवचन दिए। 500 से अधिक दंडी स्वामियों ने प्रदेश में संतों की सरकार बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


शनि पीठाधीश्वर महंत श्री महेंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों, समाजसेवी और धर्म प्रेमियों ने संतों का माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने सांसद हरि साक्षी जी महाराज का स्वागत किया।

विज्ञापन


गोल्डन पुरी जी महाराज उर्फ गोल्डन बाबा का व्यापारी राम कुमार गुप्ता ने स्वागत किया। महा मंडलेश्वर कृपाल दास जी महाराज ने श्रीराम मंदिर निर्माण न होने पर मोदी सरकार के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृज मंडल साधु समाज अध्यक्ष महा मंडलेश्वर प्रेमदास जी महाराज ने कहा कि देश, धर्म, गौ रक्षा और गंगा की स्वच्छता के लिए संतों को आगे आना होगा।

राजस्थान से आए महंत श्री बाल कृष्ण दास जी महाराज ने कहा कि आज लोग अपने पिता का आदर करने में संकोच करते हैं, लेकिन दूसरे के पिता के सामने नतमस्तक रहते हैं। सच्ची मां वहीं है, जो अपनी संतान को उच्च कोटि के संस्कार दे।

इस अवसर पर जगद्गुरु कृष्ण स्वरूप जी महाराज, राज राजेश्वरी ब्रह्मचारी दिव्यानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर गुरु मां नीलिमानंद जी महाराज, कमलेशानंद जी महाराज, महंत खेमदास जी महाराज, महंत किशोर दास जी महाराज, विष्णु दास जी महाराज, महंत कृष्ण दास जी महाराज, श्याम दास जी महाराज, विहिप नेता बलराज डूंगर, अभिषेक अग्रवाल, अनिल शर्मा, देवेंद्र गर्ग, राजीव गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, सुनील गर्ग मौजूद रहे।
 
‘जहां हिंदू कम, वहां आतंकवाद ज्यादा’

वृंदावन से आए महंत श्री राम स्वरूप दास जी महाराज ने कहा देश में आतंकवाद वहीं है, जहां हिंदू आबादी कम है। देश में शांति तभी रह सकती है, जब गौ रक्षा के लिए हिंदुओं का साथ मुसलमान भी दें।

‘मजार की पूजा न करें हिंदू’

शनि पीठाधीश्वर महेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि हिंदुओं को मजार की पूजा नहीं करनी चाहिए। हिंदू समाज में मजार पूजा का कोई सिद्धांत नहीं है। विहिप नेता सुदर्शन चक्र महाराज ने कहा कि मदरसों की तर्ज पर गुरुकुल निर्माण के लिए भी अनुदान दिया जाना चाहिए।  

गोल्डन बाबा रहे आकर्षण का केंद्र

कांवड़ यात्रा के दौरान अपने आभूषणों के कारण आकर्षण में रहने वाले गोल्डन बाबा महामंडलेश्वर बन चुके हैं। महा मंडलेश्वर पंच दशनाम जूना अखाड़ा 108 गोल्डन पुरी महाराज 14 किलो सोना पहनकर संत समागम में पहुंचे। उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।   


साक्षी महाराज का जगह-जगह स्वागत

इस दौरान पूरा वेस्ट एंड रोड भगवा ध्वज से पटा नजर आया। रेलवे रोड स्थित अटल जन सेवा केंद्र पर साक्षी महाराज का स्वागत हुआ। ओम शिव महाकाल सेवा समिति व अखिल भारत हिंदू महासभा ने मेट्रो प्लाजा पर साक्षी महाराज स्वागत किया। बजरंग दल, विहिप कार्यकर्ताओं, हिंदू युवा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने धर्म जागृति के नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed