फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulema has expressed surprise on Pakistan fatwa

पाकिस्तान के अजीबो गरीब फतवे पर देवबंदी उलमा ने जताई हैरत

Wed, 07 Mar 2018 11:16 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 07 Mar 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulema has expressed surprise on Pakistan fatwa
देवबंद

शौहर के लंबे समय तक बाहर रहने पर बीवी का किसी दूसरे मर्द से संबंध बनाने वाले पाकिस्तान के एक मदरसे से आए अजीबो गरीब फतवे को लेकर देवबंदी उलमा ने हैरत जताई है। उलमा का कहना है कि ऐसा फतवा देने वाले लोग इस्लाम से खारिज हैं और इसमें कोई गुंजाइश भी नहीं बचती।

विज्ञापन


पाकिस्तान की एक महिला ने कराची के मुफ्तियों से सवाल किया था कि उसका पति लंबे समय के लिए बाहर रहता है तो क्या ऐसी सूरत में वो किसी दूसरे मर्द से रिश्ता बना सकती है। मुफ्तियों ने सवाल पर महिला के हक में फैसला सुनाया है। फतवे पर देवबंदी मौलाना मुफ्ती आदम खान कासमी का कहना है कि शरई तौर पर बीवी सिर्फ अपने शौहर के साथ ही संबंध बना सकती है। 
विज्ञापन


किसी गैर मर्द, गैर महरम के साथ उसका उठना बैठना या संबंध बनाना सख्त गुनाह है। उन्होंने कहा कि औरत के लिए लाजिमी है कि वो अपनी आवाज भी किसी गैर मर्द को न सुनाए। इसके अलावा शौहर के भाईयों या उसके तमाम रिश्तेदारों से भी उसका पर्दा जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सरोगेसी या टेस्ट ट्यूब से पैदा संतान नाजायज : देवबंदी उलमा

Deobandi Ulema has expressed surprise on Pakistan fatwa
देवबंद

मुफ्ती आदम का कहना है कि महिला का मर्द को या मर्द का औरत को गलत निगाह से देखना इस्लाम में बड़ा गुनाह मना गया है। कहा कि शरीयत में शौहर की गैर मौजूदगी में औरत को अपनी नफस (जज्बात) पर काबू रखने की सख्त हिदायत दी गई है। 

उन्होंने कहा कि शौहर की गैर मौजूदगी में किसी गैर मर्द के साथ संबंध बनाती है तो उस पर अल्लाह की तरफ से बड़ा अजाब नाजिल होगा। इसी तरह मर्दों के लिए भी यह हुक्म है कि वो ज्यादा दिनों तक बीवियों से दूर न रहें। वरना वो भी अल्लाह की सजा के हकदार होंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed