{"_id":"5d1ccdb68ebc3e3cc94a6658","slug":"deobandi-ulama-is-angry-the-statement-by-congress-leader-abhishek-singhvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के बयान पर देवबंदी उलमा नाराज, कहा- पार्टी की तरक्की के बारे में सोचें सिंघवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता के बयान पर देवबंदी उलमा नाराज, कहा- पार्टी की तरक्की के बारे में सोचें सिंघवी
Thu, 04 Jul 2019 12:02 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलाला जायज और एक्टिंग हराम क्या ऐसे तरक्की करेगा हिंदुस्तान का मुसलमान। दंगल गर्ल जायरा वसीम खान के फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह सवाल खड़ा कर कांग्रेस को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। उलमा ने सिंघवी के बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेकर देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर जायरा वसीम को लेकर यह ट्वीट किया गया है। सिंघवी के बयान को लेकर जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने सख्त नाराजगी का इजहार करते हुए कांग्रेस नेता से सवाल किया कि क्या उन्हें पता है कि हलाला क्या होता है। बिना इसकी पुष्टि किए बोलने वाला निहायत बेवकूफ माना जाता है। इसलिए उन्हें अपने बयान के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
कारी इस्हाक ने कहा कि क्या मुसलमान एक्टिंग से तरक्की करेगा। अभिषेक सिंघवी को चाहिए कि वह मुसलमानों की फिक्र छोड़ कर अपनी पार्टी कांग्रेस की तरक्की के बारे में सोचें तो ज्यादा बेहतर होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिंघवी ऐसे बेतुके बयान देकर क्या साबित करना चाहते हैं। कांग्रेस का वोट तो पहले ही खत्म हो चुका है क्या वह इस तरह के बयान देकर गिने चुने वोटों को भी खत्म करवाना चाहते हैं। गोरा ने कहा कि हिंदुस्तान लोकतांत्रिक देश है यहां हर एक को अपनी जिंदगी अपने मुताबिक जीने का अधिकार है। किसी को भी किसी की निजी जिंदगी में दखलअंदाजी करने की कतई इजाजत नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/