फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demands of farmers raised in PDA panchayat

पीडीए पंचायत में उठाई गई किसानों की मांग

Mon, 09 Jun 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Demands of farmers raised in PDA panchayat
दौराला - भराला गांव में आयोजित पंचायत में शामिल किसान और सपा पदाधिकारी। स्रोत : संवाद
दौराला। भराला गांव में सपा नेता विनीत भराला के संयोजन में पीडीए किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पीडीए पंचायत में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक रहे। हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान से लेकर मजदूर तक हर वर्ग मुसीबत में है। देश में उद्योगपतियों की बात हो रही है। पहलगाम का हमला बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है, देश की बहादुर सेना ने इसका जवाब पाकिस्तान को दिया है, लेकिन इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को अभी तक क्यों नहीं पकड़ा गया। हरेंद्र मलिक ने कहा कि आज सपा मुखिया अखिलेश यादव हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं। 2027 के चुनाव में सपा प्रदेश में मजबूती के साथ सरकार बनाएगी। पंचायत के संयोजक विनीत भराला ने अपने पिता सत्यप्रकाश भराला का हवाला देते हुए कहा है कि उनके पिता हर वर्ग के साथ जुड़कर काम करते थे। अध्यक्षता विनोद नंबरदार ने और संचालन अजीत चौधरी ने किया। पंचायत में विश्वास प्रमुख, राजेंद्र प्रमुख, मोनू पंवार, प्रमोद, विनीत, हरेंद्र, संजीव, मोहित, अक्षय, शेरा जाट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed