फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   demand releif in Night cufew

मंडपों ने विवाह कार्यक्रमों के लिए मांगी देर रात की अनुमति

Tue, 13 Apr 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
demand releif in Night cufew
मंडप संचालकों ने की नाइट कर्फ्यू में ढील देने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारी सोमवार को जिलाधिकारी के बालाजी से मिले। उन्होंने नाइट कर्फ्यू में ढील देकर मंडपों में वैवाहिक कार्यक्रमों की अनुमति देने की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता और महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि मंडप व्यवसाय वैवाहिक कार्यक्रमों पर निर्भर होता है।
साल में 30 से 50 दिन ही आयोजनों के लिए मिल पाते हैं। पिछले साल भी कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण उनका व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गया था। ऐसे हालात के कारण ही हाल ही में एक टेंट कारोबारी के परिवार ने सामूहिक खुदकुशी का प्रयास किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाइट कर्फ्यू लगने से उनके व्यवसाय को ज्यादा नुकसान है। मंडप और होटलों में ज्यादातर आयोजन रात के समय ही होते हैं। इन आयोजनों से हजारों परिवारों की रोजी रोटी चलती है। नाइट कर्फ्यू के कारण कई शादियों की बुकिंग प्रभावित होने लगी है। इसलिए रात 11 बजे तक बंदिशों में ढील दी जाए। इसके साथ ही समारोह स्थल से घर जाने वलों को रात एक बजे तक की छूट दी जाए। कोषाध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि शादी विवाह से संबंधित कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की सरकारी अनुमति की बाध्यता भी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान विपुल सिंघल, अपार मेहरा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed