{"_id":"5fb826878ebc3e9bc369735e","slug":"delhi-meerut-express-way-to-be-completed-in-40-days-city-news-mrt51189426","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएआई के वरिष्ठ इंजीनियरों ने लिया जाएजा, 40 दिन में पूरा होगा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएआई के वरिष्ठ इंजीनियरों ने लिया जाएजा, 40 दिन में पूरा होगा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे
Sat, 21 Nov 2020 11:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे का एनएचएआई व जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के आरओ, पीडी मुदित गर्ग सहित प्रोजेक्ट मैनेजर सहित इंजीनियरों ने जायजा लिया, साथ ही कहा कि 31 दिसंबर तक हर हाल में एक्सप्रेस-वे का काम पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन
डासना से मेरठ 32 किलोमीटर तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य लगभग 82 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मेरठ से दिल्ली तक एक ही टोल प्लाजा होगा। जीआर के इंजीनियरों का कहना है कि इस माह के अंत तक मिट्टी भराव का कार्य पूरा कर तीनों इंटरचेंजों की कनेक्टिविटी जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद पथ प्रकाश की व्यवस्था कर दी जाएगी। शुक्रवार को एनएचएआई व जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के आरओ, पीडी मुदित गर्ग ने प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद कुमार, प्रवीन उपाध्याय, जीआर के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज बैरवा सहित एनएचएआई के वरिष्ठ इंजीनियरों ने डासना से मेरठ तक एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया, उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक एक्सप्रेस-वे पूरा चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर कौन है मोस्ट वांटेड बद्दो की गर्लफ्रेंड, बड़े-बड़े नेताओं से हैं रिश्ते, पुलिस के लिए चुनौती
विज्ञापन
रेलवे जीएम ने किया निरीक्षण
शुक्रवार सवेरे दिल्ली रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल ने एनएचएआई की कार्यदायी कंपनी जीआर इंफ्रा द्वारा दिल्ली मेरठ रेलवे लाइन पर बनाए गए आरओबी का निरीक्षण किया। साथ ही गुणवत्ता को परखा और मेरठ सिटी स्टेशन निकल गए। एनएचएआई के इंजीनियरों का कहना है कि उन्होंने मौके पर कुछ नहीं कहा, दिल्ली जाकर एनओसी देंगे। उसके बाद एक्सप्रेस-वे को तैयार कर दिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/