मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की गर्लफ्रेंड के राजनीतिक रिश्ते पुलिस की कार्रवाई पर फिर भारी पड़ सकते हैं। बताया गया है कि बद्दो की गर्लफ्रेंड के लखनऊ में कई नेताओं से गहरे संबंध हैं। बद्दो की फरारी के बाद भी मामला सामने आने पर उसने खुद को बचा लिया था।
आखिर कौन है मोस्ट वांटेड बद्दो की गर्लफ्रेंड, बड़े-बड़े नेताओं से हैं रिश्ते, पुलिस के लिए चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अभिरक्षा से फरार ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की पंजाबीपुरा की आलीशान कोठी पर कुर्की की कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने उसकी भाभी कुलदीप कौर को मुकदमे में नामजद आरोपी बनाया है। बद्दो की भाभी के मुकदमे में शामिल होने के बाद मुकदमे में फंसने के डर से गर्लफ्रेंड और ब्यूटी पार्लर संचालिका में खलबली मच गई है।
पुलिस का दावा है कि बद्दो की गर्लफ्रेंड गुरुग्राम में रहती है और उसके लखनऊ में कई बड़े नेताओं से गहरे संबंध हैं। बद्दो की फरारी के बाद, पहले भी उसने पुलिस से खुद को बचाया था। अब फिर चर्चाएं होने लगीं कि बद्दो की गर्लफ्रेंड नेताओं के संरक्षण में पहुंच गई है।
हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि अबकी बार बद्दो की गर्लफ्रेंड और ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। पुलिस अभी उनके खिलाफ और भी सबूत जुटा रही है, ताकि उन्हें बचने का कोई मौका ना मिले।
एएसपी केके बिश्नोई का कहना है कि 23 नवंबर को हाईकोर्ट में जवाब देने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। बद्दो और उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कराई जा रही है। उनकी संपत्ति की भी जांच होगी। बद्दो की गर्लफ्रेंड और ब्यूटी पार्लर संचालिका की संपत्ति की जांच हो सकती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/