फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   delhi gang put robbery in jewelry shop

दिल्ली के गिरोह ने डाली थी ज्वेलरी शॉप में डकैती

Tue, 14 Jan 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
delhi gang put robbery in jewelry shop
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट स्थित ज्वेलरी शॉप में डकैती डालने वाले बदमाशों का गिरोह शाहदरा, दिल्ली तेलवाड़ा का है। दिल्ली के हिस्ट्रीशीटर रहे प्रमोद पंडित का भांजा विक्की पंडित गिरोह का सरगना है। उसने दो बदमाशों से ज्वेलरी शॉप की रेकी कराई। इसके बाद दोस्तों संग घटना को अंजाम दिया। वारदात में पांच बदमाश थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लूटी गई ज्वेलरी बरामद की है। आरोपियों की निशानदेही पर फरार दो बदमाशों को तलाश जारी है।
विज्ञापन

17 दिसंबर 2019 को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में व्यापारी पवन जिंदल की ज्वेलरी शॉप रतिराम अनिल कुमार पर बदमाशों ने दिनदहाडे़ डकैती डाली थी। व्यापारी दुकान पर ताला लगाकर घर बैठ गए। इसके बाद से शहर के व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को इस वारदात में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई ज्वेलरी बरामद कर ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाला दिल्ली के हिस्ट्रीशीटर का भांजा विक्की पंडित है। हिस्ट्रीशीटर प्रमोद पंडित की दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बाद से गैंग को विक्की पंडित चल रहा है। विक्की ने अपने साथियों के साथ दिल्ली में भी कई वारदात की हैं। लेकिन कभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पूछताछ में आरोपी विक्की ने बताया कि ज्वेलरी शॉप में डकैती डालने तीन बदमाश गए थे। दो बदमाशों ने रेकी की थी। वारदात के दौरान भी रेकी करने वाले बदमाश सेंट्रल मार्केट में थे। विरोध होने पर हत्या करने के लिए भी तैयार थे। पुलिस ने विक्की की निशानदेही पर गैंग के मधूर समेत दो साथी और गिरफ्तार किए। उनकी निशानदेही पर ज्वेलरी बरामद की।
विज्ञापन

प्रेमिका के पास मिली ज्वेलरी
पुलिस के मुताबिक, विक्की पंडित ने लूटी हुई ज्वेलरी प्रेमिका के पास रखी थी। पुलिस ने प्रेमिका को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। विक्की साथियों के साथ हैदराबाद भाग गया था। पुलिस उनकी तलाश में हैदराबाद भी गई थी। ज्वेलरी शॉप से बदमाशों ने मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी लूटी थी। पुलिस उसे भी तलाश रही है। देररात तक बदमाशों से पूछताछ जारी थी। मंगलवार को पुलिस वारदात का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed