{"_id":"697cbedefd80c4293809060b","slug":"deepanshi-won-bronze-medal-in-kick-boxing-competition-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111214-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दीपांशी ने किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दीपांशी ने किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
रोहटा। जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित वाको इंडिया किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दीपांशी ने कांस्
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। जम्मू के कटरा विश्वविद्यालय में बीते दिनों आयोजित छह दिवसीय वाको इंडिया किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का गांव लौटने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
गांव मिर्जापुर निवासी नितिन ने बताया कि उनकी बेटी दीपांशी पल्लवपुरम स्थित आदि योगी किक बॉक्सिंग एकेडमी की ओर से प्रतियोगिता में भाग लिया। दीपांशी ने किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
नितिन ने बताया कि दीपांशी इस प्रदर्शन के साथ आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चेन्नई में क्वालिफाई भी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बेटी लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास कर रही है। उसका सपना है कि वह न केवल अपने गांव बल्कि पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करे। प्रतियोगिता में सफलता पाने पर ग्रामीणों ने दीपांशी का फूलों से स्वागत किया।