फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deepak Meena will be the 60th District Magistrate of Meerut, K.Balaji kept waiting

लिया चार्ज: मेरठ के 60वें जिलाधिकारी होंगे दीपक मीणा, पश्चिमी यूपी से है गहरा नाता

Fri, 15 Apr 2022 11:21 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 Apr 2022 11:21 AM IST
सार

डीएम दीपक मीणा ने शनिवार सबह जिले का चार्ज संभाल लिया। मेरठ के जिलाधिकारी के बालाजी को भी प्रतीक्षारत कर दिया गया है। उनके स्थान पर सिद्धार्थनगर के डीएम दीपक मीणा को मेरठ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Deepak Meena will be the 60th District Magistrate of Meerut, K.Balaji kept waiting
Dm meerut - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मेरठ के नए डीएम दीपक मीणा ने शनिवार सुबह चार्ज संभाल लिया। वह मेरठ के 60वें जिलाधिकारी होंगे। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार सुबह कई जिलों के जिलाधिकारी के तबादले किए, जिसमें डीएम के बालाजी को प्रतीक्षारत किया गया है जबकि नगरायुक्त का भी तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन


नवनियुक्त डीएम दीपक मीणा का पश्चिमी यूपी से गहरा नाता 
मेरठ के नए डीएम बने 2011 बैच के आईएएस दीपक मीणा का पश्चिमी यूपी से गहरा नाता रहा है। ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग 2012 में अलीगढ़ में हुई थी। इसके बाद ये आजमगढ़ में जॉइंट मजिस्ट्रेट बने। यहां के बाद फिर अलीगढ़ में कुछ महीने के लिए जॉइंट मजिस्ट्रेट रहे।
विज्ञापन


14 अगस्त 2014 से 10 अक्टूबर 2014 तक सीडीओ बुलंदशहर रहे। 19 अक्तूबर 2014 से 12 अप्रैल 2015 तक सीडीओ अलीगढ़ रहे। यहां के बाद सीडीओ आगरा, मैनपुरी और सहारनपुर रहे। 26 अप्रैल 2017 को श्रावस्ती जिले के डीएम बने और 8 जून 2019 को सिद्धार्थ नगर के डीएम बने। दीपक मीणा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले है। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल में बीटेक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थाने पहुंचा कातिल पति: बोला-पत्नी को मार डाला, बेडरूम में पड़ी है लाश, खून से लथपथ हत्यारे को देख पुलिस अफसर भी रह गए हैरान

मेरठ क्रांति का शहर, शिक्षा और स्वास्थ्य में होगा आगे: डीएम
नवनियुक्त दीपक मीणा शनिवार को जिले का चार्ज लेंगे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरठ न केवल क्रांति का शहर है, बल्कि आज भी काफी संवेदनशील माना जाता है। उनकी प्राथमिकता इस बढ़ते हुए शहर को और आगे बढ़ाने की होगी।  

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि वह आज देर रात तक मेरठ पहुंचेंगे और शनिवार सुबह चार्ज लेंगे। जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही सरकारी योजनाओं और परियोजनाओ को धरातल पर उतारने की रहेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम किया जाएगा। जो परियोजना चल रही है उन्हें समय से पूरा कराया जाएगा। 

मेरठ से है पुराना नाता
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मेरठ से पुराना नाता बताया। कहा कि आईएएस की तैयारी के समय वह दो महीने मेरठ में ही रहे थे। चयन होने के बाद भी दोस्तों के पास आना-जाना बना रहा। वह यहां सूरजकुंड क्षेत्र में रहे। उन्हें मेरठ की गजक और रेवड़ी बेहद पसंद हैं।

मेरठ के पहले जिलाधिकारी के बालाजी को भी प्रतीक्षारत कर दिया गया है। उनके स्थान पर सिद्धार्थनगर के डीएम दीपक मीणा को मेरठ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।बता दें कि के.बालाजी मेरठ में 13 सितंबर 2020 से तैनात थे। इस तैनाती के दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव, एमएलसी चुनाव कराए।

बताया गया कि के बालाजी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने शासन में फाइल लगाई है। इसलिए अभीप्रतीक्षारत रखा गया है।

नगर आयुक्त का भी तबादला
मेरठ के नगर आयुक्त का भी तबादला कर दिया गया है। नगर आयुक्त मनीष बंसल को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed