फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने पहुंचा कातिल पति: बोला-पत्नी को मार डाला, बेडरूम में पड़ी है लाश, खून से लथपथ हत्यारे को देख पुलिस अफसर भी रह गए हैरान

Thu, 14 Apr 2022 05:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Apr 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
Meerut husband reaches police station with knife: says arrest me i have killed my wife, her dead body is in bedroom
teacher murder - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गुरुवार को कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में हुई हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। हत्यारोपी खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंचा और बोला साहब मुझे गिरफ्तार कर लो, मैं अपनी पत्नी का कत्ल करके आया हूं, उसकी लाश बेडरूम में पड़ी है। आरोपी को सामने खड़ा देख पहले तो पुलिसकर्मी भी हक्के-बक्के रह गए। इसके बाद पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की पूरी वारदात का सच बताया। उसने बताया कि उसने कैसे एक थप्पड़ के बदले अपनी सरकारी शिक्षिका पत्नी की बेरहमी से हत्या कर डाली। 



पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि देवेंद्र बेरोजगार था और लंबे समय से तनाव में चल रहा था। पत्नी सरकारी नौकरी से घर का खर्च चलाती थी। पति को कुछ काम करने की सलाह देती तो वह पत्नी पर ही झल्ला जाता। यहां तक कि वह शराब के लिए पत्नी से रुपये मांगने लगा था। गुरुवार को भी दोनों के बीच कहासुनी से शुरू हुई बात हत्या तक जा पहुंची। आगे तस्वीरों में कैसे पत्नी के थप्पड़ ने पति को बना दिया कातिल: -

Meerut husband reaches police station with knife: says arrest me i have killed my wife, her dead body is in bedroom
शिक्षिका की हत्या - फोटो : amar ujala

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के शिवलोकपुरी में गुरुवार सुबह शराब के लिए पैसे मांगने पर दंपती में विवाद हो गया। इस पर महिला ने अपने पति को थप्पड़ मार दिया। गुस्साए पति ने पहले हथौड़े से वार कर व बाद में चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी थी। महिला सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी।

हत्या के बाद आरोपी चाकू लेकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिन निकलते ही हुई वारदात की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस के लोग सहम उठे। 

यह भी पढ़ें: तरन्नुम हत्याकांड में बड़ा खुलासा: भाई ही निकला कातिल, इज्जत की खातिर बहन को दी थी खौफनाक मौत

Meerut husband reaches police station with knife: says arrest me i have killed my wife, her dead body is in bedroom
जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala

जानकारी के अनुसार शिवलोकपुरी में नत्थू सिंह सेवानिवृत वकील का परिवार रहता है। नत्थू सिंह के दो बेटे हैं। जिनमें, देवेंद्र वर्मा अपनी पत्नी प्रतिमा वर्मा के साथ रहता है। प्रतिमा वर्मा नानू स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी।

गुरुवार को देवेंद्र ने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। प्रतिमा ने पति को शराब पीने से मना कर दिया। विवाद होने पर प्रतिमा ने पति देवेंद्र को थप्पड़ मार दिया। इसी एक थप्पड़ ने 13 साल की लव मैरिज को हत्या में बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut husband reaches police station with knife: says arrest me i have killed my wife, her dead body is in bedroom
मृतक शिक्षिका का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

थप्पड़ से गुस्साए देवेंद्र ने पत्नी पर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार कर दिए और गला रेत कर हत्या कर दी। खून से सना चाकू व खून से लथपथ कपड़ों के साथ आरोपी कंकरखेड़ा थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर चाकू कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतका के घर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम में साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Meerut husband reaches police station with knife: says arrest me i have killed my wife, her dead body is in bedroom
आरोपी पति - फोटो : amar ujala

थाने पहुंचकर बोला आरोपी -मैं पत्नी की हत्या करके आया हूं
पत्नी प्रतिमा वर्मा की हत्या करने के बाद आरोपी देवेंद्र कंकरखेड़ा थाने पहुंचा। जहां खून से सना चाकू और खून से सने कपड़े देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी देवेंद्र को देखने लगे।

इस पर देवेंद्र ने पुलिस से कहा ने पत्नी की हत्या करके आया हूं। घर के बेडरूम में उसकी लाश पड़ी है। इतना सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू ले लिया और आरोपी को हवालात में डाल दिया। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today 14 April: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed