{"_id":"5d1d0b618ebc3e3ca568c2db","slug":"death-of-youth-kithor-news-mrt4314582111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सउदी अरब मे नौकरी करने गये खंद्रावली के युवक की सउदी मे मृत्यु हो जाने के बाद उनके घर पर मचा कोहराम।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सउदी अरब मे नौकरी करने गये खंद्रावली के युवक की सउदी मे मृत्यु हो जाने के बाद उनके घर पर मचा कोहराम।
माछरा। परिवार का पालन पोषण करने के लिए सऊदी अरब गए खंद्रावली निवासी युवक की रेगिस्तान में फंसने के कारण मौत हो गई। वहां की सरकार को एक सप्ताह की कड़ी मेहनत के बाद युवक का शव मिला। युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
माछरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खंद्रावली के प्रधान हाजी आरिफ अली व ग्रामीणों ने बताया कि मो. साद (26) पुत्र इरफान के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह किसी की मदद से करीब दो साल पहले सऊदी अरब में नौकरी करने गया था। मो. साद वहां गाड़ी चलाता था। परिजनों के अनुसार वह 24 जून को गाड़ी लेकर दूसरे शहर गया था। वहां से लौटते समय वह रास्ता भटक गया। रास्ते में उसकी गाड़ी एक स्थान पर फंस गई। मो. साद गाड़ी को वहीं छोड़कर पैदल ही लौटने लगा। बताया गया कि रेगिस्तान में गर्मी और भूख-प्यास के कारण वह गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसका पता चलने पर सरकार ने युवक की तलाश में टीमों को लगाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एक सप्ताह तक युवक की तलाश में टीम लगी रही। 2 जुलाई को सरकार ने दो हेलीकॉप्टरों की मदद से युवक को तलाश कराया। बुधवार को रेगिस्तान में एक स्थान पर युवक का शव पड़ा मिला। वहीं कुछ दूरी पर जंगल में एक स्थान पर गाड़ी फंसी मिली। बुधवार दोपहर सऊदी से परिजनों को फोन पर युवक की मौत की सूचना दी गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ मो. साद के घर जमा होने लगी। ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।