{"_id":"5d2a40078ebc3e6ca435dcd0","slug":"death-in-accident-kithor-news-mrt43305687","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग हादसों में दो की मौत, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग हादसों में दो की मौत, कई लोग घायल
विज्ञापन
पूजा का फाईल फोटो।
- फोटो : KITHOR
खरखौदा(मेरठ)। हापुड़-मेरठ रोड स्थित अल्लीपुर मोड़ के सामनेे शनिवार को ट्रक एवं थ्रीव्हीलर की टक्कर हो गई। इससे बेकाबू हुआ थ्रीव्हीलर बाइक से टकरा गया। जिससे बाइक सवार महिला एवं पुरुष हाईवे पर गिर पडे़। इसी दौरान हापुड़ की ओर से तेज गति से आ रही कार दोनों को कुचलती हुई चली गई। इससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर मृतक महिला के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हापुड़ की भीम नगर कॉलोनी निवासी पूजा (27) पत्नी हरेंद्र की छह माह पहले ही शादी हुई थी। वह अपने मायके आई हुई थी। पूजा शनिवार सुबह हापुड़ निवासी अपने रिश्तेदार शशिकांत पुत्र गजे सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर चिकित्सक से दवा लेने मेरठ गई थी। वहां से लौटते समय वे गांव अल्लीपुर मोड़ के सामने पहुंचे। उनके आगे चल रहा थ्रीव्हीलर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इससे बेकाबू हुआ थ्रीव्हीलर बाइक से टकरा गया। इस पर पूजा एवं शशिकांत हाईवे पर गिर पडे़। उधर, हापुड़ की ओर से तेजी से आ रही कार पूजा एवं शशिकांत को कुचलती हुई चली गई। जिससे पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शशिकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, थ्रीव्हीलर में सवार हापुड़ के थाना हाफिजपुर निवासी महिला अफसाना पत्नी हबीब व चालक रोहित पुत्र राजकुमार समेत पांच लोग जख्मी हुए। राहगीरों से हादसे की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं, घायलों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
बाइक सवारों ने नहीं पहना था हेलमेट
हापुड़ निवासी बाइक सवार पूजा एवं शशिकांत ने हेलमेट नहीं पहना था। जिससे राजमार्ग पर गिरते ही उनके सिर सड़क के टकरा गए। हालांकि उन्हें कार ने कुचल दिया। यदि दोनों हेलमेट पहने होते को शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, कुचलने वाली कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। -मनीष बिष्ट, थाना प्रभारी निरीक्षक खरखौदा