फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of newborn found in PL Sharma District Hospital in Meerut

Meerut News: जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 Dec 2022 09:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Dec 2022 09:53 PM IST
सार

Meerut News: जिला अस्पताल में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Dead body of newborn found in PL Sharma District Hospital in Meerut
टॉयलेट - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में पीएल शर्मा जिला अस्पताल में पुरुष टॉयलेट के अंदर एक नवजात का शव पड़ा मिला। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने पर थाना दिल्ली गेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

विज्ञापन


बताया गया कि इमरजेंसी के पुरुष शौचालय में ब्लडस्पोर्ट मिलने से लोगों ने डॉक्टर को सूचना दी। जिसके बाद डॉक्टर और पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो नवजात का शव पुरुष टॉयलेट के अंदर पड़ा हुआ था। अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई कि यह बच्चा किसका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: जिगर के टुकड़े की तलाश, आखिर कब मिलेगा सूर्यांश, परिजनों का कलेजा चीर रही अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक लड़की पुरुष टॉयलेट में जाती हुई दिख रही है। कुछ दे बाद वह बाहर आ जाती है। माना जा रहा है कि लड़की ने वहां डिलीवरी की और उसके बाद वहां से चली गई। ऐसा लग रहा है कि बच्चा जीवित रहा होगा, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी ब्लड के सैंपल लिए हैं और भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।

अब पुलिस का कहना है कि जिला अस्पताल में मिला बच्चा नवजात ही है। 7-8 माह की प्री मैच्योर डिलीवरी है।

थाने में रचाई शादी: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, फिर पुलिस के सामने एक दूसरे को पहनाई वरमाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed