फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने में रचाई शादी: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, फिर पुलिस के सामने एक दूसरे को पहनाई वरमाला

Thu, 15 Dec 2022 09:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Dec 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand chamoli News Couple Doing marriage in  police station after love affair on instagram
थाने में शादी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में एक युवक-युवती का थाने में शादी करने का मामला सामने आया है। युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई और शादी करने का फैसला ले लिया। युवती अनसूया मेले में मिलने आए युवक के साथ चली गई। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई।



उत्तराखंड: दुल्हनिया लेने सात समंदर पार पहुंचा विदेशी दूल्हा, हिंदू रीति रिवाज संग गंगा किनारे लिए सात फेरे

पुलिस ने खोजबीन करते हुए दोनों को यमकेश्वर बाजार से बरामद किया और अपने साथ गोपेश्वर ले आई और दोनों के परिजनों को थाने बुलाया। बाद में आपसी समझौते के बाद परिजनों ने दोनों की शादी कर दी। 

Uttarakhand chamoli News Couple Doing marriage in  police station after love affair on instagram
थाने में शादी - फोटो : अमर उजाला

गोपेश्वर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसके चौहान ने बताया कि बीते सात दिसंबर को अनसूया मेले के दिन मंडल घाटी निवासी युवती लापता हो गई थी। युवती के चचेरे भाई ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Uttarakhand chamoli News Couple Doing marriage in  police station after love affair on instagram
थाने में शादी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने युवती का फोन सर्विलांस पर लगाया और उसे 14 दिसंबर को यमकेश्वर बाजार में युवक के साथ बरामद कर लिया। युवक यमकेश्वर का रहने वाला है। पुलिस दोनों को बृहस्पतिवार को थाने में लाई और दोनों के परिजनों को बुलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand chamoli News Couple Doing marriage in  police station after love affair on instagram
थाने में शादी - फोटो : अमर उजाला

दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की बात परिजनों के सामने रखी। युवक ने बताया कि वह हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है। एक वर्ष पहले उसकी युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
Uttarakhand chamoli News Couple Doing marriage in  police station after love affair on instagram
शादी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

परिजनों ने थाने पहुंचकर दोनों को शादी की इजाजत दे दी। बाद में थाने में ही दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ रहने का निर्णय लिया। परिजनों का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और अपनी जिंदगी का फैसला स्वयं ले सकते हैं। पुलिस कर्मियों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed