यूपी के मेरठ में गुरुवार को दलित और ठाकुरों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद दलित समाज के लोगों में आक्रोश इतना भड़क गया कि हर तरफ लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर सड़क पर उतर आए। इसमें दर्जनों लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
देखें घटनास्थल की ताजा तस्वीरेंं :-
20 मिनट तक चला खूनी खेल
2 of 8
जातीय संघर्ष के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घटना गंगानगर थाना क्षेत्र के ऊलदेपुर गांव की है। जहां गुरुवार सुबह दलित और ठाकुर आपस में भिड़ गए। करीब 20 मिनट तक चले खूनी खेल में एक दलित युवक को पीट पीटकर मार डाला। जिसके बाद दलित समाज के लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए आठ थानों की पुलिस तैनात की गई है।
तीन साल से दोनों पक्षों में चल रहा है विवाद
3 of 8
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ऊलदेपुर गांव में ठाकुर और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच करीब तीन साल से जातीय विवाद चला आ रहा है। दोनों बिरादरी में संघर्ष की घटनाएं अक्सर होती रही हैं। जानकारी के मुताबिक दलित समाज के तीन युवक बुधवार रात कांवड़ देखने मोदीपुरम गए थे। रास्ते में गांव के ही ठाकुर समाज के युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद देर रात गांव में तनाव फैल गया था, हालांकि ग्रामप्रधान व कुछ संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।
अस्पताल ले जाते वक्त युवक ने तोड़ा दम
4 of 8
मौके पर मौजूद आरएएफ
- फोटो : अमर उजाला
सुबह होते ही मामला फिर भड़क गया और दलित समाज के लोग ठाकुरों की बस्ती में पहुंच गए। वहां कृष्ण चौहान के घर के बाहर दोनों बिरादरी के लोगों में जमकर संघर्ष हुआ। जातीय हिंसा में दलित युवक रोहित पुत्र देवेंद्र के अलावा विनोद, अनुज, रवि आदि लोग भी घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दलित जाति के लोग बुरी तरह भड़क गए।
युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया रोड जाम
5 of 8
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उधर युवक की मौत से गुस्साए दलित जाति के लोगों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए गांव के मुख्य चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सीओ दौराला और सीओ सदर देहात आठ थानों की फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ठाकुर समाज के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।