फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTS: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, जमकर बवाल, आठ थानों की पुलिस फोर्स तैनात

Thu, 09 Aug 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 09 Aug 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
Dalit boy beaten till death in Meerut force deployed from many police station
विलाप करते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में गुरुवार को दलित और ठाकुरों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद दलित समाज के लोगों में आक्रोश इतना भड़क गया कि हर तरफ लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर सड़क पर उतर आए। इसमें दर्जनों लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।


देखें घटनास्थल की ताजा तस्वीरेंं :-

20 मिनट तक चला खूनी खेल

Dalit boy beaten till death in Meerut force deployed from many police station
जातीय संघर्ष के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घटना गंगानगर थाना क्षेत्र के ऊलदेपुर गांव की है। जहां गुरुवार सुबह दलित और ठाकुर आपस में भिड़ गए।  करीब 20 मिनट तक चले खूनी खेल में एक दलित युवक को पीट पीटकर मार डाला। जिसके बाद दलित समाज के लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। वहीं गांव  में तनाव को देखते हुए  आठ थानों की पुलिस तैनात की गई है।

तीन साल से दोनों पक्षों में चल रहा है विवाद

Dalit boy beaten till death in Meerut force deployed from many police station
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि ऊलदेपुर गांव में ठाकुर और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच करीब तीन साल से जातीय विवाद चला आ रहा है। दोनों बिरादरी में संघर्ष की घटनाएं अक्सर होती रही हैं। जानकारी के मुताबिक दलित समाज के तीन युवक बुधवार रात कांवड़ देखने मोदीपुरम गए थे। रास्ते में गांव के ही ठाकुर समाज के युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद देर रात गांव में तनाव फैल गया था, हालांकि ग्रामप्रधान व कुछ संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते वक्त युवक ने तोड़ा दम

Dalit boy beaten till death in Meerut force deployed from many police station
मौके पर मौजूद आरएएफ - फोटो : अमर उजाला

सुबह होते ही मामला फिर भड़क गया और दलित समाज के लोग ठाकुरों की बस्ती में पहुंच गए। वहां कृष्ण चौहान के घर के बाहर दोनों बिरादरी के लोगों में जमकर संघर्ष हुआ। जातीय हिंसा में दलित युवक रोहित पुत्र देवेंद्र के अलावा विनोद, अनुज, रवि आदि लोग भी घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दलित जाति के लोग बुरी तरह भड़क गए। 

विज्ञापन

युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया रोड जाम

Dalit boy beaten till death in Meerut force deployed from many police station
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उधर युवक की मौत से गुस्साए दलित जाति के लोगों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए गांव के मुख्य चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सीओ दौराला और सीओ सदर देहात आठ थानों की फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ठाकुर समाज के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed